सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

अपनी सरकार की नाकामी छिपाने के लिए ही अनशन पर बैठी आतिशी : दर्शन सिंह

2 मिनट पढ़ें
अपनी सरकार की नाकामी छिपाने के लिए ही अनशन पर बैठी आतिशी : दर्शन सिंह

अपनी सरकार की नाकामी छिपाने के लिए ही अनशन पर बैठी आतिशी : दर्शन सिंह

Advertisement

अपनी सरकार की नाकामी छिपाने के लिए ही अनशन पर बैठी आतिशी : दर्शन सिंह

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : हर एक मोर्चे पर नाकाम और विफल साबित हुई है आम आदमी पार्टी की सरकार | ऐसा कहना है भाजपा नवीन शाहदरा जिले के पूर्व उपाध्यक्ष   दर्शन सिंह का। दिल्ली में कई दिनों से चल रही पानी की किल्लत  पर बात करते हुए दर्शन सिंह ने कहा कि आपने कभी कोई ऐसी सरकार देखी है जो अपने ही शासित राज्य में अपने ही मंत्रिमंडल होने के बावजूद अपनी नाकामी को छुपाने के लिए अपने ही खिलाफ अनशन पर बैठ गई हो अगर नहीं तो आप राजधानी दिल्ली में सत्ता पर काबिज  आम आदमी पार्टी को देख लीजिए। दर्शन सिंह ने  कहा कि इस तरह पानी की किल्लत की समस्या से पल्ला झाड़कर आम आदमी पार्टी और उसके नेताओं ने अपनी मूर्खता, दिल्ली की सत्ता को चलाने में अपनी नाकामी और अपनी लाचारी को सभी के सामने साबित कर दिया है।

Advertisement

दर्शन सिंह ने  कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में पानी की किल्लत की समस्या को दूर करने के बजाए बेमतलब अनशन पर बैठकर पानी की किल्लत की समस्या को राजनीतिक मुद्दा बना कर गंदी राजनीति कर रही है लेकिन शायद आम आदमी पार्टी वाले यह भूल गए है कि पानी की किल्लत की समस्या जैसे मुद्दे पर राजनीति नहीं बल्कि इस समस्या का हल निकालना चाहिए। दर्शन सिंह ने आगे कहा कि बिना किसी राजनीतिक झुकाव के एक सच्चे नागरिक होने के नाते मैं यह बात कह रहा हूं कि अगर आम आदमी पार्टी दिल्ली की जनता की समस्याओं को हल नहीं कर पा रही है और अगर आम आदमी पार्टी को यह समझ नहीं आ रहा है कि दिल्ली की मौजूदा पानी की किल्लत की समस्या को किस तरह से हल किया जाए तो आम आदमी पार्टी दिल्ली की सत्ता से इस्तीफा दे दे और अन्य राजनीतिक पार्टियों को आगे आ कर पानी की किल्लत की समस्या को सुलझाने दे क्योंकि नाकाम साबित होने के बाद भी सत्ता पर बने रहने की आम आदमी पार्टी की जिद्द दिल्लीवासियों की परेशानी को लगातार बढ़ा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *