जरूरतमंद लोगो के लिए वरदान साबित हो रही हैं अटल कैंटीन : राजकुमार बल्लन
– हर्ष भारद्वाज –
नई दिल्ली , भारतीय जनता पार्टी जो कहती है उसे पूरा करके दिखाती है | भाजपा नें दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान जनता से जो वादे किये थे उन्हें एक-एक कर पूरा किया जा रहा है | यह कहना है वरिष्ठ भाजपा नेता दिल्ली प्रदेश किसान मोर्चे के संयोजक राजकुमार बल्लन का | राजकुमार बल्लन कहते हैं ट्रिपल इंजन की सरकार बड़ी तेजी से दिल्ली के समग्र विकास की नई-नई योजनायें बना रही है और अनेक योजनाओं पर काम तेजी के साथ चल रहा है |
श्री बल्लन कहते हैं शायद ही कोई ऐसा दिन बीतता हो जिस दिन किसी ना किसी योजना पर काम शुरू नहीं होता हो | राजकुमार बल्लन बताते हैं दिल्ली सरकार की अटल कैंटीन योजना दिल्ली में बेहद लोकप्रिय होती जा रही है जिसका फायदा जरुरतमन्द लोग जमकर उठा रहे हैं यह योजना जरुरतमन्द लोगो के लिए किसी वरदान से कम नहीं है | इसी कड़ी के तहत वीरवार को उप राज्यपाल वी. के. सक्सेना तथा मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर नर्सरी कॉलोनी में 25 अटल कैंटीन का उद्घाटन किया।

इन कैंटीन में जरूरतमंदों को सिर्फ पांच रुपये में खाना मिलेगा। 25 दिसंबर को 46 कैंटीन का उद्घाटन किया गया था इस तरह अब दिल्ली में अटल कैंटीन की कुल संख्या 71 हो गई है। राजकुमार बल्लन कहते हैं अटल कैंटीन योजना दिहाड़ी मजदूरों,रेहड़ी पटरी वालों ,दूसरे राज्यों से आये छात्रों, रिक्शा चालकों,ऑटो चालकों और अन्य लोगों के लिए बड़ा सहारा साबित हो रही है। दिल्ली सरकार जरूरतमंदों को सिर्फ पांच रुपये में साफ और पौष्टिक खाना देने के लिए 25 रुपये प्रति प्लेट की सब्सिडी दे रही है।
श्री बल्लन कहते हैं अभी तक रोजाना तकरीबन 25 से तीस हजार लोग इन अटल कैंटीनों में मात्र आंच रूपये में भोजन कर रहे है और अब कैंटीनों की संख्या बढने के बाद यह आंकड़ा भी बढ़ेगा इस सम्भावना से इंकार नहीं किया जा सकता | श्री बल्लन बताते है यमुनापार क्षेत्र में आज कई स्थानों पर नई कैंटीनों की शुरुवात की गई | यमुनापार विकास बोर्ड के चेयरमैन अरविंदर सिंह लवली और विधायक रविंद्र सिंह नेगी ने पटपड़गंज इलाके में एक कैंटीन का उद्घाटन किया।
वहीं, डिस्ट्रिक्ट जिला विकास समिति के अध्यक्ष रविकांत उज्जैनवाल ने त्रिलोकपुरी में दो अटल कैंटीन का उद्घाटन किया। विधानसभा उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट ने शिव विहार में और विधायक अभय वर्मा ने लक्ष्मी नगर में कैंटीन का उद्घाटन किया। पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने करावल नगर में कैंटीन का उद्घाटन किया। तो मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने लालबाग, मॉडल टाउन में कैंटीन का उद्घाटन किया। राजकुमार बल्लन कहते हैं आने वाले समय में तकरीबन सभी विधानसभा क्षेत्रों में अटल कैंटीन की व्यवस्था होगी जिसका लाखों लोग लाभ उठा सकेंगे |



