सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 29 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गईGuna Road Accident: गुना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दमPauri Road Accident: पौड़ी के रिखणीखाल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, कई घायलDMK Amit Shah Meeting: परिसीमन विधेयक से पहले शाह से मिले DMK सांसद, लोकसभा में INDIA ब्लॉक से अलग होंगी सीटें

रोहताश नगर में सुरेश वती चौहान की शानदार सभा अश्वनी भारद्वाज नें किया आयोजन

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

रोहताश नगर में सुरेश वती चौहान की शानदार सभा अश्वनी भारद्वाज नें किया आयोजन

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : रोहताश नगर विधानसभा क्षेत्र के तहत रामनगर में कांग्रेस प्रत्याशी सुरेशवती चौहान के समर्थन में जनसभा का आयोजन प्रदेश कांग्रेस के डेलिगेट पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अश्वनी भारद्वाज टीम के
द्वारा किया गया | सभा की अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य वेद सिंह द्वारा की गई | इस अवसर पर करावल नगर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष आदेश भारद्वाज मुख्य अतिथि थे | सभा से पूर्व सुरेशवती का आतिशबाजी तथा पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत किया गया तथा महिलाओं की टीम नें आरती उतार उनका अभिनंदन किया | इस मौके पर बड़ी संख्या में विभिन्न सामजिक संस्थाओं से जुड़े लोग तथा पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे | ब्लाक अध्यक्ष मुकेश पांचाल,हरेन्द्र सिंह लक्की ,कुलदीप भाटी ,दिल्ली ट्रेडर कांग्रेस के अध्यक्ष अजय अरोड़ा ,सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार,पूर्व ब्लाक
प्रमुख मांगेराम भारद्वाज,अशोक शर्मा , पूर्व विधायक राधेश्याम खन्ना के पुत्र रवि खन्ना , संजीव शर्मा किसान , रामनिवास पांचाल ,प्रदीप शर्मा,बिट्टू पंडित, पी.सी.सी. डेलिगेट यतेन्द्र कुमार महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रीती सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे | इस अवसर पर अनिल शील,पूर्व निगम प्रत्याशी नरेश शर्मा,सुभाष चौहान सहित कई लोगो नें विचार
रखे | अश्वनी भारद्वाज नें कहा दिल्ली की जनता शीला दीक्षित वाली दिल्ली चाहती है | सभा के बाद सुरेश वती नें राम नगर भगवानपुर खेडा,कबूल नगर का दौरा कर स्व,रामबाबू शर्मा की पुण्यतिथि पर साईं मन्दिर पहुंच श्रद्धा सुमन अर्पित किये | मंच का शानदार संचालन मुकेश पांचाल नें किया |

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *