सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

‘असदुद्दीन ओवैसी BJP की आलोचना तो करते हैं लेकिन…’, AIMIM ने कांग्रेस की हार पर किया तंज, तो बोले उदित राज

2 मिनट पढ़ें
उदित राज

'असदुद्दीन ओवैसी BJP की आलोचना तो करते हैं लेकिन...', AIMIM ने कांग्रेस की हार पर किया तंज, तो बोले उदित राज

Advertisement

Udit Raj On Asaduddin Owaisi: हरियाणा विधानसभा चुनाव नतीजों पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर कांग्रेस नेता उदित राज ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि AIMIM समेत कुछ पार्टियां हैं जो बीजेपी की आलोचना करती हैं, लेकिन वास्तव में वे उसकी बी टीम हैं. उन्हें (बीजेपी) को हर जगह उम्मीदवार नहीं मिलेंगे. इसलिए, हर कोई जानता है कि कौन बी टीम है और कौन नहीं. हमारे लिए इसका जवाब देना सही नहीं है.

उदित राज ने आगे ये भी कहा, ‘कई बार ऐसा देखा गया है कि जहां भी चुनाव होने वाले होते हैं, वह वहां पहले से पहुंच जाते हैं और यह सुनिश्चित करने के लिए अपनी गतिविधियां शुरू कर देते हैं कि ध्रुवीकरण हो और बीजेपी को फायदा मिले.”

 

हरियाणा में कैसे जीत गए मोदी?

Advertisement

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस की हार पर तंज कसते हुए कहा, “वहां तो हमारी पार्टी नहीं लड़ी चुनाव, फिर पीएम नरेंद्र मोदी कैसे जीत गए? अगर मोदी को हराना है तो सबको साथ लेकर चलना पड़ेगा.”

बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 कांग्रेस उम्मीद के मुताबिक जीत दर्ज नहीं कर पाई. विधानसभा की कुल 90 में से 48 सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की. जबकि हरियाणा में बीजेपी के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी होने के बावजूद कांग्रेस के खाते में 37 सीटें ही गई. दो सीटों पर आईएनएलडी और तीन सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *