सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गईGuna Road Accident: गुना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दमPauri Road Accident: पौड़ी के रिखणीखाल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, कई घायलDMK Amit Shah Meeting: परिसीमन विधेयक से पहले शाह से मिले DMK सांसद, लोकसभा में INDIA ब्लॉक से अलग होंगी सीटें

अरविंदर सिंह लवली ने कांति नगर, वेलकम डबल स्टोरी और धर्मपुरा में सफाई व्यवस्था की समीक्षा की

2 मिनट पढ़ें
अरविंदर सिंह लवली

अरविंदर सिंह लवली ने कांति नगर, वेलकम डबल स्टोरी और धर्मपुरा में सफाई व्यवस्था की समीक्षा की

Advertisement

अरविंदर सिंह लवली ने कांति नगर, वेलकम डबल स्टोरी और धर्मपुरा में सफाई व्यवस्था की समीक्षा की

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री गांधी नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अरविंदर सिंह लवली ने नगर निगम और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ आज़ाद नगर वार्ड के अंतर्गत स्थित मेन कांति नगर, शास्त्री पार्क वार्ड में आने वाले कांति नगर एक्सटेंशन, वेलकम डबल स्टोरी, और धर्मपुरा क्षेत्रों का निरीक्षण दौरा किया। निरीक्षण का उद्देश्य क्षेत्र की सफाई व्यवस्था, जलभराव, सीवर और सड़कों की स्थिति का आकलन करना था। धर्मपुरा क्षेत्र में एक विशेष सफाई अभियान भी चलाया गया, जिसमें गलियों, नालियों और सीवरों की सफाई का काम किया गया।

अरविंदर सिंह लवली ने मौके पर मौजूद रहकर अभियान की निगरानी की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था को नियमित और प्रभावी बनाया जाए ताकि बरसात के मौसम में जलभराव जैसी समस्याएं न हों। निरीक्षण के दौरान अरविंदर सिंह लवली ने सड़क पर आम जनता से सीधे मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं।

Advertisement

लोगों ने जलभराव, टूटी सड़कों, गंदगी और सीवर जाम जैसी परेशानियों को उनके सामने रखा। उन्होंने इन समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अरविंदर सिंह लवली के साथ इस निरीक्षण दौरे में निगम पार्षद नीलम चौधरी, पूर्व निगम पार्षद जीतू चौधरी, पूर्व निगम पार्षद नीरज शर्मा, डॉ. एम.एम. भारद्वाज, पूर्व निगम प्रत्याशी राजेश शर्मा, भारत भदौरिया तथा मंडल अध्यक्ष बाबू भी उपस्थित रहे और उन्होंने क्षेत्रीय विकास और सफाई व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ समन्वय किया।

“मैं खुद ज़मीन पर जाकर लोगों से मिल रहा हूं, उनकी समस्याएं सुन रहा हूं और उन्हें हल करने के लिए तुरंत निर्देश दे रहा हूं। हमारी प्राथमिकता साफ़-सफाई, जल निकासी, और टूटी सड़कों की मरम्मत है ताकि लोगों को बुनियादी सुविधाएं समय पर मिलें।अरविंदर सिंह लवली के कार्यक्रम का समापन इस संदेश के साथ हुआ कि गांधी नगर विधानसभा के हर क्षेत्र में जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *