अरविन्दर सिंह लवली को मातृशोक
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली सरकार के पूर्व शिक्षा तथा परिवहन मंत्री, गांधी नगर से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ विधायक अरविंद सिंह लवली की माताजी देवेन्द्र कौर का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया है | वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी | उनका अंतिम संस्कार कल सुबह 11 बजे गीता कॉलोनी शमशान घाट पर किया जाएगा | श्रीमती देवेन्द्र कौर अपने पीछे हरा भरा परिवार छोड़कर गई है | उनके परिवार में उनके पति सरदार बलविंदर सिंह,पुत्र अरविन्दर सिंह लवली पुत्रवधू गुर्वींन कौर,पौत्र तथा पौत्री परमिन्द्र सिंह,अनुष्का,तथा नवजोत ,पुत्री तथा दामाद रानू,सोनू,सोनू चटवाल तथा बीनू पाहवा नाती कुनाल तथा सुप्रीत चटवाल शामिल हैं है |
श्रीमती देवेन्द्र कौर बेहद मिलनसार तथा हसमुख स्वभाव की समाज सेविका थी | विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़ी देवेन्द्र कौर की समाज में एक अलग पहचान थी |