सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

24 घंटे में 4 मर्डर के बाद अरविंद केजरीवाल का लेटर, कानून-व्यवस्था को लेकर LG को दिए 3 सुझाव

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

24 घंटे में 4 हत्याएं, CM अरविंद केजरीवाल ने LG को लिखा खत

सोमवार 19 जून को लिखे गए खत में केजरीवाल ने कहा, ‘‘स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में पिछले 24 घंटे में चार हत्याएं हो चुकी हैं.’’

CM अरविंद केजरीवाल ने LG को लिखी चिट्ठी

दिल्ली की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर CM अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने LG को चिट्ठी लिखी है. उन्होंने कहा कि दिल्ली की कानून व्यवस्था की हालत बहुत ही चिंतजानक है. दिल्ली का हर नागरिक असुरक्षित महसूस कर रहा है. दिल्ली की कानून व्यवस्था के लिए सीधे LG और गृह मंत्री जिम्मेदार हैं. नागरिकों, विधायकों और RWA के साथ मिलकर कानून व्यवस्था सुधारी जाए. थाना लेवल कमेटी फिर से शुरू की जाए.

Advertisement

उन्होंने इस मामले पर ‘‘सार्थक चर्चा” के लिए उनके साथ दिल्ली मंत्रिमंडल की एक बैठक का प्रस्ताव भी रखा है. सोमवार 19 जून को लिखे गए इस पत्र में केजरीवाल ने कहा, ‘‘स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में पिछले 24 घंटे में चार हत्याएं हो चुकी हैं.”

केजरीवाल ने विशेष रूप से रात के समय पुलिस की गश्त बढ़ाए जाने और इस मामले पर दिल्ली के निवासियों के साथ तत्काल संवाद करने पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर सार्थक चर्चा के लिए अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों की आपके (सक्सेना के) साथ बैठक का प्रस्ताव रखता हूं.’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *