सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

दिल्ली के चुनाव नतीजों पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, ‘मैं बीजेपी को…’

2 मिनट पढ़ें
अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के चुनाव नतीजों पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, 'मैं बीजेपी को...'

Advertisement

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कहा कि जनता को जो भी फैसला है उसे हम स्वीकार करते हैं. मैं इस जीत के लिए बीजेपी को बहुत बहुत बधाई देता हूं. जिस आशा के साथ जनता को उन्हें बहुमत दिया है उसकी उम्मीदों पर वो खरा उतरेंगे.

हम राजनीति में सत्ता के लिए नहीं आए- अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा, “हमने पिछले 10 सालों में जनता ने मौका दिया. हमने बहुत सारे काम किए. शिक्षा के क्षेत्र में, स्वास्थ्य के क्षेत्र में, पानी के क्षेत्र में, बिजली के क्षेत्र में और भी अलग-अलग तरीके से लोगों को राहत पहुंचाने के लिए कोशिश की. दिल्ली के इंफ्रास्ट्रक्चर को हमने सुधारने की कोशिश की. अब जो जनता ने हमें निर्णय दिया है, हम न केवल एक कंस्ट्रक्टिव अपोजिशन का रोल निभाएंगे बल्कि हम समाज सेवा, जनता के सुख-दुख में काम आना, व्यक्तिगत तौर पर जिसको भी जरूरत होगी हम लोगों के सुख-दुख में हमेशा काम आएंगे. क्योंकि हम राजनीति में कोई सत्ता के लिए नहीं आए.”

कार्यकर्ताओं को बहुत बहुत बधाई- केजरीवाल

Advertisement

इसके आगे उन्होंने कहा, “हम राजनीति को एक जरिया मानते हैं जिसके जरिए जनता की सेवा की जा सकती है. जिसके जरिए लोगों के सुख-दुख में काम आया जा सकता है. वह काम करते रहेंगे और हमें आगे भी इसी तरीके से जनता के सुख-दुख में काम आना है. मैं आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई देना चाहता हूं. आपने बहुत शानदार काम किया. बहुत मेहनत की. शानदार चुनाव लड़ा और सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई देना चाहता हूं.”

बता दें कि आम आदमी पार्टी ने सिर्फ सत्ता से बाहर हुई है बल्कि खुद अरविंद केजरीवाल अपनी सीट नहीं बचा पाए. नई दिल्ली विधानसभा सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा ने उन्हें हरा दिया. इस सीट पर 14 राउंट की वोटों की गिनती के बाद अरविंद केजरीवाल को 42.18 फीसदी के साथ 25999 वोट मिले. विजेता प्रवेश वर्मा को फीसदी वोटों के साथ 30088 वोट मिले. कांग्रेस से संदीप दीक्षित को 7.41 फीसदी वोटों के साथ 4568 वोट मिले.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *