सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 23 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Ward Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबाDelhi Railway Development: केंद्र व दिल्ली सरकार मिलकर कर रही है दिल्ली के विकास के लिए कार्य : राजकुमार बल्लनIndia Biennale 2026: इंडिया बिएनाले से अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान बनाएगी दिल्ली : विनोद जायसDelhi Pollution, Delhi Air Pollution, Ramesh Chandra Gupta, Rekha Gupta Government, Delhi GovernmenYuzvendra Chahal BJP: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल, ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बने विशेष आमंत्रित सदस्य

CBI जांच से पहले सिसोदिया को क्लीनचिट दे बोले अरविंद केजरीवाल – डर नहीं लगता

3 मिनट पढ़ें
CBI जांच से पहले सिसोदिया को क्लीनचिट दे बोले अरविंद केजरीवाल - डर नहीं लगता

CBI जांच से पहले सिसोदिया को क्लीनचिट दे बोले अरविंद केजरीवाल - डर नहीं लगता

Advertisement

 

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने केजरीवाल सरकार की एक्साइज पॉलिसी की सीबीआई जांच की सिफारिश की है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस जांच से पहले आबकारी विभाग संभालने वाले उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को क्लीनचिट देते हुए कहा है कि उन्होंने पहले ही कहा था कि उनकी गिरफ्तारी हो सकती है। केजरीवाल ने उन्हें कट्टर ईमानदार बताते हुए कहा कि उन्हें जेल और फांसी से डर नहीं लगता।

हमारे देश में नया सिस्टम बनाया गया

केजरीवाल ने एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ”एलजी ने मनीष सिसोदिया के खिलाफ कोई केस भेजा है सीबीआई को। बहुत जल्दी सीबीआई मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करने वाली है। मैंने तो आपको 3-4 महीने पहले ही बता दिया था। इनके लोगों ने मुझे बताया था कि सिसोदिया को गिरफ्तार करने वाले हैं। मैंने कई पीसी, असेंबली में बताया था। मैंने उनसे पूछा था कि क्या केस है तो उन्होंने कहा था कि अभी कुछ मिला नहीं है, ढूंढ रहे हैं, कुछ बना रहे हैं। अब हमारे देश में नया सिस्टम बनाया गया है।

Advertisement

हमें जेल और फांसी के फंदे से डर नहीं लगता

पहले तय किया जाता है कि किसे जेल भेजना है और फिर उसके खिलाफ मनगढ़त केस बनाया जाता है।” केजरीवाल ने कहा, ”पूरा का पूरा केस बिलकुल झूठा है। रत्तीभर की सच्चाई नहीं है। मैं मनीष सिसोदिया को 22 साल से जानता हूं। सन 2000 में पहली बार मिला था। बेहद कट्टर ईमानदार और देशभक्त है।” दिल्ली के सरकारी स्कूलों में कामकाज को लेकर मनीष सिसोदिया की तारीफ करते हुए केजरीवाल ने कहा, ”जेल से हमें डर नहीं लगता है। इनको लगता होगा। तुम लोग सावरकर की औलाद हो, जिसने अंग्रेज से माफी मांगी थी। हम भगत सिंह की औलदा हैं। हम भगत सिंह को आदर्श मानते हैं, जिसने अंग्रेजों के सामने झुकने से मना कर दिया था और फांसी पर लटक गया। हमें जेल और फांसी के फंदे से डर नहीं लगता।”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *