सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

World Athletics Championships: 88.39 मीटर भाला फेंक नीरज चोपड़ा फाइनल में पहुंचे

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

भारत के भाला चैंपियन नीरज चोपड़ा ने अपने पहले थ्रो में 88.39 मीटर की दूसरी तय कर वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। रविवार को नीरज पदक के लिए भारतीय समयानुसार 7 बजकर 05 मिनट पर मैदान पर उतरेंगे। नीरज के थ्रो अभी तक बाकी प्रतियोगियों से बेस्ट है। वह 88.39 मीटर के साथ नंबर 1 पर रहे हैं। वर्ल्ड चैंपियनशिप के पुरुष जैवलिन थ्रो इवेंट में खिलाड़ियों को दो ग्रुपों में रखा गया था। इन दोनों ग्रुपों से बेस्ट-12 खिलाड़ियों को फाइनल में जगह मिलनी थी। ऑटोमेटिक क्वालीफिकेशन के लिए 83.50 मीटर का पैमाना तय किया गया था। नीरज ने अपने पहले ही अटेम्प्ट में इस मार्क को पार कर फाइनल में एंट्री कर ली। वह ग्रुप-ए में रखे गए थे। नीरज ने अपने करियर का तीसरा बेस्ट थ्रो करते हुए फाइनल में जगह बनाई है। नीरज और रोहित सहित कुल 12 खिलाड़ियों ने जैवलिन थ्रो के फाइनल में जगह बनाई है। चेक गणराज्य के जाकुब वादलेज्च ने भी पहली ही कोशिश में 85.23 मीटर दूर भाला फेंककर फाइनल में जगह बनाई है।

Here's how Rohit Yadav made it to the final

भारतीय एथलीट एल्डोस पाउल ने भी ट्रिपल जंप इवेंट के फाइनल में जगह बनाई है। वो 16.68 मीटर की जंप के साथ टॉप-12 में रहे। अन्य भारतीय जंपर परवीन ने 16.49 मीटर ऊंची छलांग लगाई और 16वें नंबर पर रहे। वहीं अबदुल्ला अबोब्रेकर ने 16.45 मीटर ऊंची छलांग लगाई और 19वें नंबर पर रहे। दूसरी ओर भारत की अन्नू रानी पहले ही महिला वर्ग के फाइनल में पहुंच चुकी हैं। उन्होंने लगातार दूसरी बार जैवलिन थ्रो में विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *