सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

अरविंद केजरीवाल अमनातुल्लाह खान से मिलने के बाद बोले- हमें खत्म करना चाहते हैं पीएम, चला रहे फर्जी केस

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

अमनातुल्लाह खान से मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल बोले- हमें खत्म करना चाहते हैं पीएम, चला रहे फर्जी केस

Delhi CM Arvind Kejriwal Slams BJP Over Arrest Of AAP MLA Amanatullah Khan  | Amanatullah Khan Case: अमानतुल्लाह की गिरफ्तारी पर CM केजरीवाल का ट्वीट,  कहा- अभी हमारे कई विधायक होंगे अरेस्ट

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सारी फाइल की जांच हुई थी, एक पैसे का घोटाला नहीं निकला. दो साल से हमारे सीनियर नेता को गिरफ्तार किया जा रहा है. मनीष सिसोदिया के खिलाफ एक भी सबूत नहीं मिला.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के विधायक अमनातुल्लाह खान से मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला है. सीएम केजरीवाल ने कहा कि सारी फाइल की जांच हुई थी, एक पैसे का घोटाला नहीं निकला. दो साल से हमारे सीनियर नेता को गिरफ्तार किया जा रहा है. मनीष सिसोदिया के खिलाफ एक भी सबूत नहीं मिला. पीएम मोदी आप को खत्म करना चाहते हैं.

Advertisement

केजरीवाल ने आगे कहा, “आप नेताओं के खिलाफ फर्जी मामला चल रहा है. मोदी के चाल और जुबान में अहंकार है. मोदी ने देश का माहौल खराब कर दिया है. उनसे सब कोई डरा हुआ है.” उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री की पूरी कोशिश है कि आप को कुचल दिया जाए. 2015 में जैसे ही हमारी सरकार बनी तो शुंगलू कमेटी बनाई, 400 फाइल जांच की गई लेकिन कोई गड़बड़ी नहीं मिली. अब तक जितने भी जजमेंट आए हैं, उसमें हमारे खिलाफ कुछ नहीं.”

मुख्यमंत्री ने कहा, “पिछले 2 साल में इन्होंने हमारे मंत्रियों को गिरफ्तार करना शुरू किया, बड़े नेताओं को गिरफ्तार किया. सुप्रीम कोर्ट में पिछले हफ्ते जो सुनवाई हुई, उसमें मनीष सिसोदिया के मामले में जज बार-बार कह रहे थे कि कोई सबूत तो दो. एक भी सबूत पेश नहीं किया गया. मोदी जी को चैलेंज करता हूं, एक पैसे का भी कुछ मिला हो तो बताओ. आपको लगता है अगर कुछ मिला होता तो मुझे छोड़ देते?”

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि दो दिन पहले जिन लोगों के बारे में कहा था कि उन्होंने 70000 करोड़ का घोटाला किया गया, उन पर सारे केस खत्म कर दिए गए क्योंकि वह इनके साथ आ गए. मोरबी ब्रिज में कोई रेड नहीं हुई. कर्नाटक में कोई रेड नहीं हुई कैग की रिपोर्ट में घोटाले सामने आए लेकिन कोई रेड नहीं हुई. अगर किसी देश के राजा को इतना अहंकार हो तो देश तरक्की कैसा करेगा. आज देश का माहौल बहुत खराब हो चुका है लोग भारत देश छोड़कर दूसरे देशों की नागरिकता ले रहे हैं. उद्योगपति, व्यापारी, आम आदमी और मीडिया सब डरे हुए हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *