सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

Arvind Kejriwal Okhla Landfill Site पर काम की गति से खुश नहीं, मौके का मुआयना कर लिया बड़ा फैसला

3 मिनट पढ़ें

Okhla Landfill Site पर काम की गति से खुश नहीं Arvind Kejriwal, मौके का मुआयना कर लिया बड़ा फैसला

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 7 नवंबर 2023 को यहां से कूड़े का पहाड़ हटाने का शुरू किया गया था. मई 2024 तक 30 लाख टन कूड़ा हटाने का लक्ष्य है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने एमसीडी मेयर शैली ओबेरॉय और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ओखला लैंडफिल साइट का बुधवार को दौरान किया. उन्होंने ओखला लैंडफिल साइट (Okhla Landfill Site) से कूड़े के निस्तारण का जायजा भी लिया. इसके बाद अधिकारियों के साथ एक बैठक भी की. बैठक के बाद उन्होंने कहा कि मैं ओखला लैं​डफिल साइट पर चले रहे कूड़ा हटाने के काम को देखने गया था। साइट पर काम टारगेट से पीछे चल रहा है। काम में तेजी लाने के लिए एक और एजेंसी लगाएंगे।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ओखला लैंडफिल साइट पर टोटल 45 लाख टन कूड़े का ढेर था. सात नवंबर 2023 को यहां से कूड़े का पहाड़ हटाने का शुरू किया गया था.  मई 2024 तक 30 लाख टन कूड़ा हटाने का लक्ष्य रखा गया था. अभी तक 18 लाख अन कूड़े को हटाया गया है. यानी लक्ष्य के अनुरूप काम टारगेट के नीचे है. अभी 12 लाख टन कूड़े का ढेर शेष है. उन्होंने कहा इस काम में गति लाने के लिए नई एजेंसी को हायर करने की हमारी योजना है. इसके अलावा, उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम में स्टैंडिंग कमेटी का गठन नहीं हो सका है. सुप्रीम कोर्ट में मामला पेंडिंग है. फैसला आते ही स्टैंडिंग कमेटी का गठन कर बजट पास कराएंगे और यहां से कूड़े के ढेर को हटा दिया जाएगा.

भलस्वा में लक्ष्य ज्यादा हुआ काम

बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने एक अक्टूबर में भलस्वा लैंडफिल साइट का दौरा किया था. वहां पर सीएम ने कहा था कि भलस्वा लैंडफिल साइट से तय लक्ष्य से अधिक गति से कूड़ा हटाया जा रहा है. एमसीडी के लोग इस काम में दिन-रात लगे हुए हैं. भलस्वा लैंडफिल साइट से 30 सिंतबर तक 14 लाख टन कूड़ा हटाने का टारगेट रखा गया था. यह खुशी की बात है कि एजेंसी ने तय लक्ष्य से अधिक 18 लाख टन कूड़ा हटा दिया है. उन्होंने कहा कि 15 मई 2024 तक यहां से निर्धारित लक्ष्य 30 लाख टन के बजाय 45 लाख टन कूड़ा कम हो जाएगा.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *