Home Breaking News जम्मू-कश्मीर में सेना को मिली बड़ी कामयाबी, श्रीनगर के नौगाम मुठभेड़ में...

जम्मू-कश्मीर में सेना को मिली बड़ी कामयाबी, श्रीनगर के नौगाम मुठभेड़ में लश्कर के तीन आतंकी ढेर

0
191
जम्मू-कश्मीर में सेना को मिली बड़ी कामयाबी, श्रीनगर के नौगाम मुठभेड़ में लश्कर के तीन आतंकी ढेर
जम्मू-कश्मीर में सेना को मिली बड़ी कामयाबी, श्रीनगर के नौगाम मुठभेड़ में लश्कर के तीनजम्मू-कश्मीर में सेना को मिली बड़ी कामयाबी, श्रीनगर के नौगाम मुठभेड़ में लश्कर के तीन आतंकी ढेर आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर में सेना को मिली बड़ी कामयाबी, श्रीनगर के नौगाम मुठभेड़ में लश्कर के तीन आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराने में सफलता हासिल की है। मौके से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। तलाशी अभियान जारी है। जानकारी के अनुसार, श्रीनगर के नौगाम इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। अब तक तीन आतंकी मार गिराए हैं।

घटनास्थल से हथियार और गोला-बारूद समेत आपत्तिजनक सामग्री बरामद किया गया

घटनास्थल से हथियार और गोला-बारूद समेत आपत्तिजनक सामग्री बरामद किया गया है। आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि कल रात पुलिस को खबर मिली थी कि श्रीनगर के नौगाम में तीन-चार आतंकवादी छिपे हुए हैं। पुलिस, आर्मी और सीआरपीएफ ने मिलकर एक ऑपरेशन शुरू किया। ऑपरेशन खत्म हो गया है, ऑपरेशन में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादी मारे गए हैं। एके-47 और 2 पिस्तौल बरामद हुई हैं।

अवंतिपोरा में मुठभेड़ लश्कर आतंकी ढेर

इससे पहले, दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतिपोरा में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया। लश्कर-ए-ताइबा से संबंधित स्थानीय आतंकी की पहचान ओवैस के रूप में हुई है। मुठभेड़ स्थल से एक एके-56 राइफल, 3 एके मैगजीन और 80 एके राउंड के अलावा आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि अवंतिपोरा के चारसू गांव में कुछ आतंकी मौजूद हैं। सूचना के आधार पर मंगलवार सुबह सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। जैसे ही तलाशी दल एक संदिग्ध स्थान की ओर बढ़ा तो छिपे हुए आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here