सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Pakistan: पाकिस्तान के क्वेटा से ताफ्तान जा रहे सेना के काफिले पर हमला, 90 सैनिकों के मारे जाने का दावा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Pakistan: पाकिस्तान के क्वेटा से ताफ्तान जा रहे सेना के काफिले पर हमला, 90 सैनिकों के मारे जाने का दावा

पाकिस्तान के क्वेटा से ताफ्तान जा रहे सेना के काफिले पर रविवार को आतंकी हमला हुआ, जिसमें सात सैनिकों की मौत और 21 अन्य घायल हुए हैं। हालांकि, बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने इस हमले में 90 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा किया है। BLA ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि यह आत्मघाती हमला था।

यह हमला क्वेटा से 150 किलोमीटर दूर नौशकी में हुआ। घटना के बाद पाकिस्तानी सेना ने इलाके में हेलिकॉप्टर और ड्रोन तैनात कर दिए हैं। सेना का काफिला शनिवार को ताफ्तान के लिए रवाना हुआ था, जिसमें सात बसें और दो अन्य वाहन शामिल थे। हमले के दौरान आईईडी से लदी एक गाड़ी काफिले की एक बस से टकरा गई, जिसके बाद बड़ा धमाका हुआ।

नोशकी स्टेशन के एसएचओ जफरुल्लाह सुलेमानी के अनुसार, शुरुआती जांच से यह आत्मघाती हमला प्रतीत होता है। घटनास्थल से मिले सबूतों के आधार पर अंदाजा लगाया जा रहा है कि हमलावर ने जानबूझकर विस्फोटक से भरी गाड़ी सेना के काफिले से टकरा दी। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है, जबकि घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगटी ने इस हमले की निंदा की और मारे गए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। BLA ने अपने बयान में कहा कि उसकी फिदायीन यूनिट “मजीद ब्रिगेड” ने नोशकी में आरसीडी हाईवे पर पाकिस्तानी सेना पर आत्मघाती हमला किया। काफिले में शामिल आठ बसों में से एक धमाके में पूरी तरह नष्ट हो गई। इसके तुरंत बाद, BLA की फतेह स्क्वाड ने दूसरी बस को घेर लिया और उसमें मौजूद सभी सैनिकों को मार दिया, जिससे कुल मृतकों की संख्या 90 हो गई।

BLA ने इस हमले की पूरी जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि जल्द ही और जानकारी जारी की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *