सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

रूही की शादी में अड़चन पैदा करेगा अरमान, शो में आएगा धमाकेदार ट्विस्ट

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

रूही की शादी में अड़चन पैदा करेगा अरमान, शो में आएगा धमाकेदार ट्विस्ट

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि अभिरा और अरमान कोर्ट में केस लड़ेंगे. हालांकि, दादीसा अभिरा के लिए एक चौंकाने वाली चुनौती सामने लेकर आएगी.

समृद्धि शुक्ला और शहजादा धामी स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है सबसे पसंदीदा टीवी शो में से एक है. दिलचस्प कहानी ने हर किसी का ध्यान खींचा है। अभीरा और अरमान की कहानी को खूब प्यार मिल रहा है. हम सबने देखा है कि अरमान और अभीरा की शादी किन परिस्थितियों में हुई थी. अरमान रूही से प्यार करते थे लेकिन रूही को अपने परिवार की खातिर अरमान के भाई रोहित से शादी करनी पड़ी.

रूही की शादी में अड़चन पैदा करेगा अरमान

अरमान ने अक्षरा से वादा किया कि वह अभिरा की देखभाल करेगा और उसे वकील बनने में मदद करेगा. हालांकि अरमान का परिवार अपने घर की महिलाओं को काम करने की परमिशन नहीं देता है, लेकिन अरमान ने सभी के खिलाफ जाकर अभीरा को पढ़ाई करने और काम करने दिया.

Advertisement

शो में आएगा धमाकेदार ट्विस्ट

दादीसा अभिरा के इंटर्नशिप करने से कभी खुश नहीं थी और चाहती थी कि वह एक अच्छी बहू की तरह घर पर रहे. लेकिन अभिरा ने अपने लिए एक स्टैंड लिया और एक लॉ फर्म में काम करना शुरू कर दिया जो पोद्दार कंपनी जितनी बड़ी है. हालांकि हाल ही में एक नया प्रोमो रिलीज़ हुआ जहां हमने देखा कि अभिरा को उन गरीब लोगों के लिए केस लड़ना था जिनके घर दादीसा ने नष्ट कर दिए हैं.

दादीसा ने अभिरा को केस न उठाने के लिए कहा और कहा कि अरमान उसके खिलाफ अदालत में लड़ेंगे. अभिरा ने दादीसा से कहा कि वह गरीब लोगों के लिए खड़ी है और दादीसा यहां गलत है.

वहीं आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा कि जहां एक तरफ अभिरा, मनीष गोयनका से वादा करेगी कि वो रूही को दूसरी शादी के लिए मनाएगी. वहीं दूसरी तरफ अरमान भी परिवार के खिलाफ जाकर रूही की दूसरी शादी रोक देगा.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *