सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

अरमान मलिक, शिवानी कुमार या वड़ापाव गर्ल….. कौन हो जाएगा पहले ही हफ्ते बिग बॉस के घर से बेघर?

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

अरमान मलिक, शिवानी कुमार या वड़ापाव गर्ल….. कौन हो जाएगा पहले ही हफ्ते बिग बॉस के घर से बेघर?

बिग बॉस ओटीटी 3 में धमाल मचना शुरू हो चुका है. हर कोई खुद को बेहतर साबित करने की कोशिश में लगा हुआ है. चलिए जानते हैं कि आखिर किसपर नॉमिनेशन की तलवार लटक रही है.

बिग बॉस ओटीटी की धमाकेदार शुरुआत के बाद अब घर में तू-तू मैं-मैं की भी शुरुआत हो चुकी है. पिछले शो से ज्यादा ड्रामा और इन्टेन्सिटी इस बार शो में देखने को मिलने वाली है, इसका ट्रेलर पहले ही मिल चुका है. शो के 16 कंटेस्टेंट घर में खूब एंटरटेन कर रहे हैं. घर के टास्क से लेकर खाने की लड़ाई तक इसमें सबकुछ शामिल है. इसी बीच कंटेस्टेंट ने नॉमिनेशन के लिए अपना पहला वोट डाला. तो चलिए जानते हैं कि पहली बार में नॉमिनेशन की तलवार आखिर किसपर लटकेगी.

एक से ज्यादा कंटेस्टेंट हो सकते हैं घर से बाहर

बिग बॉस ओटीटी 3 में इस बार उम्मीद जताई जा रही है कि पहले नॉमिनेशन में एक या एक से ज्यादा कंटेस्टेंट शो से बाहर हो सकते हैं. लाइव फीड में दिखाया गया कि घरवालों ने अपना पहला नॉमिनेशन किया, जिसके तहत किन्ही दो लोगों की तस्वीरें डिसकार्ड करनी थीं, जिनको वे शो में आगे नहीं देखना चाहते हैं. अब यह एक पर्सनल नॉमिनेशन था जिसके लिए कंटेस्टेंट का आपस में बात करना मना था. हालांकि नॉमिनेशन काफी बड़ी चीज है ऐसे में कंटेस्टेंट आपस में बात न करें ऐसा कैसे हो सकता है.

Advertisement

सीक्रेट था नॉमिनेशन

नॉमिनेशन के लिए दीपक चौरसिया को थोड़ी राहत मिली, क्योंकि उनके पैर में चोट है. ऐसे में उनको कन्फेशन रूम में आकर नॉमिनेट करने के लिए कहा गया. वहीं बाकी लोगों को एक्टिविटी एरिया में बुलाकर नॉमिनेशन के लिए कहा गया. अब फिलहाल सभी की निगाहें फर्स्ट नॉमिनेशन पर टिकी हुई हैं. वहीं झगड़े और तू-तू मैं-मैं के बीच कुछ ही हफ्तों में साफ हो जाएगा कि कौन किसपर भारी पड़ने वाला है.

किसपर लटक रही नॉमिनेशन की तलवार

अब जिनपर नॉमिनेशन की तलवार लटक रही है, उन खिलाड़ियों की बात करें तो इस लिस्ट कृतिका मलिक, पायल मलिक, अरमान मलिक, वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित, सना मकबूल, विशाल पांडेय, साई केतन राव अभी डेंजर जोन में हैं. अब कंटेस्टेंट की अपनी फैन फॉलोइंग है. अब देखना होगा कि आखिर कौन सा खिलाड़ी पहले हफ्ते में घर से बाहर होगा.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *