निगम में अश्वनी कुमार की नियुक्ति से लगेगी भ्रष्टाचार पर लगाम : श्याम सुंदर
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : पूर्व महापौर श्याम सुन्दर अग्रवाल ने दिल्ली नगर निगम के नवनियुक्त कमिश्नर अश्विनी कुमार को उनके कार्यालय सिविक सेंटर में जाकर बधाई दी। श्याम सुन्दर अग्रवाल ने कहा मुझे विश्वास है कि अश्विनी कुमार की नियुक्ति से निगम के विकास कार्यों में तेजी आएगी एवं जिन निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों में भ्रष्टाचार फैला हुआ है ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही होगी जिससे निगम में फैले महाभ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी।
श्याम सुन्दर अग्रवाल ने कहा प्रधानमंत्री मोदी जी का सपना है अपने तीसरे कार्यकाल में देश को भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलवानी है उसी के तहत मोदी जी ने अश्वनी कुमार जैसे जिनकी छवि एक ईमानदार,कर्मठ अधिकारी के रूप में जानी जाती है उन्हे नियुक्त किया है कमिश्नर पद पर उनकी नियुक्ति के शानदार परिणाम जल्द मिलेंगे |



