सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

एक करोड़ 77 लाख में नीलाम हुई एप्पल के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स की सैंडिल

2 मिनट पढ़ें

कैलिफोर्निया का वह घर जहां स्टीव जॉब्स ने अपने दोस्त के साथ मिलकर एप्पल कंपनी की स्थापना की थी, वह अब एक ऐतिहासिक स्थल है। एक नीलामी घर के मुताबिक यहां रहने के दौरान जॉब्स ने जो सैंडल पहने थे, वे लगभग 220,000 डॉलर (17719509.28 रुपये) में बेचे गए हैं। नीलामी घर जूलियन्स ऑक्शन ने बताया कि 1970 के दशक के मध्य में बहुत अच्छी तरह से इस्तेमाल किए गए ब्राउन कलर के इस सैंडल को स्टीव जॉब्स काफी लंबे समय तक पहनते रहे थे।
इस सैंडल ने एक जोड़ी सैंडल के लिए अब तक की सबसे अधिक कीमत का रिकॉर्ड बनाया है। नीलामी घर ने अपनी वेबसाइट पर लिस्टिंग में कहा कि कॉर्क और जूट के फुटबेड पर स्टीव जॉब्स के पैरों की छाप इतने साल बाद भी बरकरार है। जो इस सैंडल के कई साल लगातार पहनने के बाद बन गए थे। जूलियन ऑक्शन ने कहा कि उसे सैंडल के 60,000 डॉलर में बिकने की उम्मीद थी। लेकिन एनएफटी के साथ अंतिम बिक्री मूल्य 218,750 डॉलर था। बहरहाल जूलियन ऑक्शन ने एप्पल के को-फाउंडर की इस ऐतिहासिक सैंडल को खरीदने वाले शख्स के नाम का खुलासा नहीं किया है।

स्टीव जॉब्स और स्टीव वोज्नियाक ने 1976 में कैलिफ़ोर्निया के लॉस अल्टोस में जॉब्स के माता-पिता के घर में एप्पल की सह-स्थापना की थी। 2013 में लॉस अल्टोस हिस्टोरिकल कमीशन द्वारा इस घर को एक ऐतिहासिक मील के पत्थर के तौर पर नामित किया गया था। गौरतलब है कि 2011 में अग्नाशय के कैंसर के कारण स्टीव जॉब्स का निधन हो गया। जॉब्स को भारत के अध्यात्म से बेहद लगाव था और वे भारत के दर्शन से भी काफी गहराई से प्रभावित थे। स्टीव जॉब्स नीम करौली बाबा के भक्त थे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *