सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

हवाबाजी के अलावा साल भर में कुछ नहीं किया रेखा गुप्ता सरकार नें : अरुण तोमर

3 मिनट पढ़ें
अरुण तोमर

हवाबाजी के अलावा साल भर में कुछ नहीं किया रेखा गुप्ता सरकार नें : अरुण तोमर

Advertisement

हवाबाजी के अलावा साल भर में कुछ नहीं किया रेखा गुप्ता सरकार नें : अरुण तोमर

-शिवा कौशिक –

नई दिल्ली ,रेखा गुप्ता सरकार अपनी सरकार के साल भर की उपलब्धियों का बखान करने के लिए शानदार आयोजन करने जा रही है ,लेकिन भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार के पास उपलब्धियों के नाम पर कुछ खास बताने को नहीं है | यह कहना है आम आदमी पार्टी घोंडा विधानसभा के पूर्व संगठन मंत्री अरुण तोमर का |

दिल्ली में भाजपा के एक वर्ष के कार्यकाल पर बात करते हुए अरुण तोमर ने कहा कि भाजपा ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में दिल्ली की जनता के लिए विकास का एक कार्य भी नहीं किया बल्कि पिछले एक वर्ष में दिल्ली विनाश की ओर ही गई है। अरुण तोमर ने आगे कहा कि एक वर्ष में जिस तरीके से भाजपा ने दिल्ली में शासन किया है वह साफ साफ दर्शाता है कि भाजपा के पास दिल्ली की जनता की बेहतरी के लिए, दिल्ली के विकास के लिए ना तो सही सोच है, ना ही सही नीतियां और ना ही सही योजनाएं।

Advertisement

अरुण तोमर ने आगे कहा कि यह वही भारतीय जनता पार्टी है जो आम आदमी पार्टी पर यह इल्जाम लगाती थी कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में प्रदूषण को कम नहीं कर पा रही है और आज जब वहीं भारतीय जनता पार्टी दिल्ली की सत्ता पर है तो भाजपा दिल्ली में प्रदूषण को रोकने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है, पूरी तरह से विफल साबित हुई है। अरुण तोमर ने आगे कहा कि रेखा गुप्ता की भाजपा सरकार तो यह तक समझ नहीं पाई कि दिल्ली में प्रदूषण को कैसे नियंत्रित करें जो साफ साफ यह दर्शाता है कि भाजपा के पास दिल्ली की जनता की समस्याओं को हल करने के लिए कोई योजना नहीं है। अरुण तोमर ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता सिर्फ वीडियो बनवाने के लिए ही लोगों से मिलते हैं इनकी सच्चाई यही है कि भाजपा के नेता ना तो दिल्ली की जनता से संपर्क में है और ना ही भाजपा के नेता दिल्ली की जनता की परेशानियों को समझते हैं।

अरुण तोमर ने आगे कहा कि एक तरफ जहां दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली की जनता से सीधा संपर्क करते थे, लोगों से मिलते थे, उनकी समस्याओं को सुनते थे वही आज दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली के नेता जनता के बीच से गायब है, दिल्ली की जनता अपने विधायक से, अपने मुख्यमंत्री से नहीं मिल पा रही है। अरुण तोमर ने आगे कहा कि दिल्ली में रोज ना जाने कितने हादसे होते हैं जिनकी जिम्मेदारी दिल्ली सरकार की बनती है लेकिन हर बार दिल्ली सरकार अपनी जिम्मेदारी से भागती हुई ही नजर आई है। अरुण तोमर ने आगे कहा कि दिल्ली में भाजपा का एक साल का शासन कुशासन है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *