सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

घोंडा विधानसभा में अनुराग ठाकुर रवि किशन ने भरी हुंकार, ‘आप-दा’ को भगाना है भाजपा को लाना है

2 मिनट पढ़ें
अनुराग ठाकुर

घोंडा विधानसभा में अनुराग ठाकुर रवि किशन ने भरी हुंकार, 'आप-दा' को भगाना है भाजपा को लाना है

घोंडा विधानसभा में अनुराग ठाकुर रवि किशन ने भरी हुंकार, ‘आप-दा’ को भगाना है भाजपा को लाना है

नई दिल्ली (सी.पी.एन.न्यूज़ ) : घोंडा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी अजय महावर के प्रचार में उतरे सांसद अनुराग ठाकुर और रवि किशन ने दो अलग-अलग विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए “आप” सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि दिल्ली से “आप दा” को भगाना है भाजपा को लाना है। रवि किशन ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अजय महावर को घोंडा में पहले से ज्यादा वोटों से जिताना है।

वहीं, अनुराग ठाकुर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि केजरीवाल वही व्यक्ति है जिसने कहा था मैं राजनीति में नहीं आऊंगा, लेकिन मौका मिलते ही राजनीति में आ गए। फिर कहा कांग्रेस का समर्थन नहीं लूंगा। अपने बच्चों की भी कसम खाई लेकिन जो व्यक्ति सत्ता के लालच में बच्चों की झूठी कसम खा सकता है। वह किसी भी हद तक गिर सकता है। यह वही “आप दा” की सरकार है, जिसके 15 विधायक, 8 मंत्री एक सांसद, एक उपमुख्यमंत्री और खुद मुख्यमंत्री को भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जाना पड़ा। अब जनता को ही फैसला करना है कि उन्हें जेल से चलने वाली सरकार चाहिए या फिर देश का विकास करने वाली डबल इंजन की भाजपा सरकार चाहिए।

गोरखपुर से सांसद रवि किशन ने कहा कि अजय महावर एक कर्मठ व्यक्ति हैं, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में रहते हुए भी अपने क्षेत्र में विकास कार्य किए। इस बार घोंडा में उन्हें पहले से ज्यादा वोट से जिताकर दिल्ली में भाजपा सरकार में मंत्री बनाना है।यह मोदी की गारंटी है, 8 तारीख को शपथ के बाद जब भाजपा सरकार की पहली कैबिनेट बैठेगी तो दिल्ली में उसी दिन से विकास होते हुए नजर आएंगे। नरेंद्र मोदी जैसे नेता सदियों में अवतरित होते हैं। डबल इंजन की सरकार बनाने का मौका अपने हाथ से मत जाने देना।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *