सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

बदले Anurag Dobhal के सुर, बिग बॉस की तारीफ में कही ये बात, भाई ने भी डिलीट किए नेगेटिव पोस्ट

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

ऐसा क्या हुआ कि बदले Anurag Dobhal के सुर, बिग बॉस की तारीफ में कही ये बात, भाई ने भी डिलीट किए नेगेटिव पोस्ट

Bigg Boss 17: Anurag Dobhal's brother slam makers, offers 4 crore for his  voluntary exit: बिग बॉस 17: मेकर्स के बुलावे पर क्यों नहीं आई अनुराग डोभाल  की 'ब्रोसेना', भाई बोला, 'थू

बिग बॉस 17 में अनुराग डोभाल शुरू से ही बिग बॉस के खिलाफ नजर आए हैं. उन्होंने उन पर कई आरोप भी लगाए हैं. लेकिन बीते एपिसोड में बाबू भैया का एक अलग ही अवतार देखने को मिला है.

टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो बिग बॉस 17 में इन दिनों यूट्यूबर अनुराग डोभाल उर्फ बाबू भैया ने सबका ध्यान खींच रखा है. वो जब से शो में आए हैं तभी से बिग बॉस को लेकर शिकायत कर रहे हैं. उन्होंने बिग बॉस से लेकर होस्ट सलमान खान तक पर आरोप लगाए थे. यहां तक कि बिग बॉस से तंग आकर बाबू भैया ने वॉलेंट्री एग्जिट लेने का भी फैसला कर लिया था. लेकिन अब उनके तेवर कुछ बदले हुए नजर आ रहे हैं.

हमेशा बिग बॉस से नाराज रहने वाले अनुराग डोभाल को अब बिग बॉस पर काफी प्यार उमड़ रहा है. इसका जिक्र उन्होंन अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के सामने किया है.

Advertisement

विक्की-अंकिता के सामने अनुराग ने की बिग बॉस की तारीफ

दरअसल, बीते एपिसोड में अनुराग अंकिता और विक्की के साथ गार्डन एरिया में बैठे थे. इस दौरान उन्होंने दोनों से कहा कि- “भाई मुझे बहुत अच्छा लग रहा है…मुझे ऐसा लग रहा है कि बिग बॉस कितने मैच्योर हैं. अगर उस समय बिग बॉस मेरे कहने पर गेट खोल देते तो मैं वाकई चला जाता. मैं उस वक्त एक अलग ही जोन में था. क्योंकि जब आप गुस्से में होते हो तो बहुत ग्रेटफुल होते हो. आप बस सब कुछ छोड़कर जाना चाहते हो अपने परिवार के पास अपने लोगों के पास”.

इसके बाद अनुराग अंकिता से कहते हैं कि, “मुझे लगता है कि मैं बहुत ग्रेटफुल हूं. मुझे अब समझ आ रहा है कि बिग बॉस को मुझसे कोई परेशानी नहीं है. क्योंकि अगर उन्हें मुझसे कोई दिक्कत होती वो मेरे लिए दरवाजा खोल देते और मुझे जाने देते उनका क्या जाता अगले हफ्ते फिर दो वाइल्ड कार्ड ले आते. लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. मुझे लग रहा है कि बिग बॉस ने पहले दिन से मेरा ख्याल रखा है और अभी भी रख रहे हैं”.

बता दें कि, अनुराग के एग्जिट लेने के फैसले के बाद उनके भाई ने भी बिग बॉस के खिलाफ कई पोस्ट किए थे, लेकिन अब फैन पेज बिग बॉस तक के मुताबिक उन्होंने वो पोस्ट भी हटा दिए हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *