सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

रमेश बिधूड़ी का एक और विवादित बयान, आतिशी और संजय सिंह को लेकर क्या कहा?

2 मिनट पढ़ें
रमेश बिधूड़ी

रमेश बिधूड़ी का एक और विवादित बयान, आतिशी और संजय सिंह को लेकर क्या कहा?

Ramesh Bidhuri News: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के पूर्व सांसद और उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी के विवादित बयान से सियासी पारा हाई है. प्रियंका गांधी को लेकर दिए बयान के बाद बिधूड़ी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह पर विवादित बयान दिया है. एक ही दिन में उन्होंने तीन नेताओं पर जुबानी हमला किया है.

दिल्ली में एक रैली के दौरान रमेश बिधूड़ी ने कहा, “अतिशी ने बाप बदल लिया.” साथ ही उन्होंने संजय सिंह को ब्लैकिया कहा है. उनके बयान के बाद एक बार फिर सियासी बवाल मच सकता है.

प्रियंका गांधी पर दिया था बयान
इससे पहले रविवार (5 जनवरी) को कालकाजी विधानसभा सीट से प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी ने प्रियंका गांधी को लेकर विवादित बयान दिया. उनके इस बयान से दिल्ली में सियासत गरमा गई है. बिधूड़ी ने कहा, “वह प्रियंका गांधी के गाल जैसी चिकनी सड़क बनाएंगे.” इसके बाद सियासी गलियारों में तूफान मच गया और अब इन सबके बीच बिधूड़ी ने अपने बयान पर सफाई पेश की है.

उन्होंने कहा, “अगर मेरे शब्दों से मातृशक्ति, माता-बहनों या किसी अन्य को आघात पहुंचा हो, तो मैं उसके लिए खेद प्रकट करता हूं. हम महिलाओं का सम्मान करते हैं. लेकिन मैं यह भी कहता हूं कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पहले अपनी गिरती हुई राजनीतिक स्थिति पर नजर डालें.”

रामवीर बिधूड़ी ने भी दिया विवादित बयान
रमेश बिधूड़ी के अलावा बीजेपी सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और सीएम आतिशी को लुटेरा कह दिया.  रोहीणी में बीजेपी की रैली के दौरान रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा, “दिल्ली को गोरी, गजनी, नादिर शाह, तैमूर लंग और अंग्रेजो ने भी लूटा उसी तरह केजरीवाल और अतिशी ने 10 सालों में लूटा.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *