सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

सपा नेता आजम खान के खिलाफ रामपुर के गंज थाने में फिर एक मुकदमा दर्ज

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

समाजवादी पार्टी (सपा) नेता आजम खान के खिलाफ रामपुर के गंज थाने में फिर एक मुकदमा दर्ज हुआ है। आजम खान पर आरोप है कि रामपुर उपचुनाव में उन्होंने सपा प्रत्याशी आसिम रजा के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करते समय महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी की है। इसके साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाए हैं।

सीओ सिटी अनुज चौधरी ने बताया कि शहनाज बेगम की तहरीर पर गंज थाने में आजम खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि महिला का आरोप है कि शुतरखाना में आयोजित जनसभा में आजम खान ने महिलाओं को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की। उनका बयान सभी महिलाओं का अपमान है। जिस पर धारा 294(बी) 354(क)1(iv) 504 505(2) 509 153-ए(1) और धारा 125 में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Advertisement

सपा प्रत्याशी आसिम रजा के समर्थन में चुनाव प्रचार के दौरान आजम खान जमकर इमोशनल कार्ड खेल रहे हैं। इसी क्रम में शुतरखाना में आयोजित एक जनसभा में आजम खान ने कहा कि जो आज तुम्हारे और हमारे साथ हुआ है चार सरकारों में अगर मैंने ऐसा किया होता तो बच्चा मां की कोख से पैदा होने से पहले ये पूछता कि पूछ लो आजम खान से कि कोख से बाहर निकलना भी है या नहीं। मैं मुजरिम हूं और मुझसे गलती हुई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *