MCD school Delhi: निगम विद्यालय गढ़ी मैंढू में मनाया गया शानदार वार्षिकोत्सव
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : नगर निगम विद्यालय गढ़ी मांडू में गत वर्ष जो परम्परा आरम्भ की गई उसी का निर्वहन करते हुए आज विद्यालय सभागार में कक्षा चार व पांच के छात्रों द्वारा विविधता में एकता का संदेश देते हुए राजस्थानी, हरियाणवी, उत्तर भारत व दक्षिण भारत की झलकियां प्रस्तुत करते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व बेटी बढ़ाओ जैसे सांस्कृतिक कार्यकर्मों का प्रदर्शन किया। जिन्होंने वहां उपस्थिति लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अध्यक्षा महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति व क्षेत्रीय निगम पार्षद श्रीमती रेखा रानी जी की महनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में अन्य विद्यालय के प्रधानाचार्य, अध्यापकगण मेंटर प्रशांत शर्मा के साथ साथ सैकड़ों अभिभावकों ने भी भाग लिया।
कार्यक्रम के समापन पर वर्तमान शैक्षणिक सत्र में वार्षिक परीक्षा के परिणाम उपरांत प्रत्येक कक्षा के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले छात्रों को भी मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए। निगम पार्षद श्रीमती रेखा रानी जी ने अपने संबोधन में विद्यालय के कुशल प्रबंधन, छात्रों के शैक्षणिक स्तर, विद्यालय की स्वच्छता व हरे भरे वातावरण के लिए विद्यालय प्रमुख ललित गोस्वामी की भूरी भूरी प्रशंसा की तथा समस्त अध्यापकों की टीम भावना से काम करने पर सराहना करते हुए समस्त छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मंच संचालन रोहित शर्मा द्वारा किया गया व पुष्पा मिश्रा, साक्षी गर्ग, रीना यादव, देवेन्द्र कुमार शर्मा, प्रवेश मित्तल, सुशीला, फरहा नाज, सुमित सैनी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।



