सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

पति Vicky Jain की पार्टी में Ankita Lokhande का मूड खराब, सरेआम दिखाया गुस्सा, वीडियो वायरल

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Ankita Lokhande Gets Angry at vicky jain party Sandeep Singh Messed Her  Hair watch Video | पति Vicky Jain की पार्टी में Ankita Lokhande का मूड खराब,  सरेआम दिखाया गुस्सा, वीडियो वायरल

 

पति Vicky Jain की पार्टी में Ankita Lokhande का मूड खराब, सरेआम दिखाया गुस्सा, वीडियो वायरल

पति विक्की जैन की बर्थडे पार्टी के मौके पर अंकिता लोखंडे गुस्से में नजर आईं. हालांकि इस दौरान उनके पति विक्की जैन हंसते हुए दिखें. आइए जानते है कि आखिर माजरा क्या है?

अंकिता लोकंडे छोटे पर्दे की बड़ी एक्ट्रेस हैं. अंकिता लोखंडे ने टीवी की दुनिया में बड़ा और खास नाम कमाया है. वहीं वे बॉलीवुड में भी काम कर चुकी हैं. कभी दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत संग अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियां बटोरने वाली अंकिता अब विक्की जैन की पत्नी हैं.

विक्की जैन और अंकिता लोखंडे की जोड़ी टीवी इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ी है. अक्सर ही दोनों एक साथ स्पॉट होते हैं. एक बार फिर से दोनों साथ देखने को मिले. ये खास पल था विक्की की बर्थडे पार्टी का. विक्की ने अपने बर्थडे की पार्टी में अपने कई दोस्तों को इनवाइट किया था. हालांकि पति की बर्थडे पार्टी के दौरान अंकिता एक शख्स पर गुस्सा हो गईं.

Advertisement

अंकिता लोखंडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें वे पति विक्की जैन के साथ नजर आ रही हैं. बता दें कि विक्की की बर्थडे पार्टी में उनके दोस्त संदीप सिंह भी शामिल हुए थे. हालांकि इस दौरान संदीप ने अंकिता के साथ एक ऐसी हरकत कर दी जिससे एक्ट्रेस गुस्से में लाल-पीली हो गईं.

पति की बर्थडे पार्टी पर अंकिता ने ब्लैक कलर की शिमरी ड्रेस पहन रखी थी. इस दौरान अंकिता ने पैपराजी को पोज दिए. विक्की और अंकिता जब पार्टी के बाद बाहर निकले तभी पीछे से संदीप सिंह भी आ गए. लेकिन आते से ही उन्होंने अंकिता की ड्रेस की कैप नीचे कर दी. अपने सिर से कैप हटने के बाद अंकिता गुस्से में दिखाई दी. उन्होंने तुरंत ही अपनी ड्रेस की कैप लगा ली.

अंकिता थोड़ी हैरान भी नजर आती हैं. हालांकि संदीप अपनी इस हरकत पर हंसने लगते हैं. जबकि पास खड़े अंकिता के पति विक्की जैन भी हंसते हुए नजर आते हैं. इसके बाद संदीप विक्की और अंकिता दोनों के गले में हाथ डालकर तस्वीरें क्लिक कराने लगते हैं.

विक्की के बर्थडे पर अंकिता ने शेयर किया था वीडियो

पति के जन्मदिन के मौके पर अंकिता लोखंडे ने एक वीडियो पोस्ट करके उन्हें विश किया था. वहीं उन्होंने लिखा था कि, ‘आज मेरे ‘वन एंड ओनली’ का जन्मदिन है! तुम पहले से ही वो सब कुछ हो जो मैं चाहती थी, लेकिन उससे भी बढ़कर, तुम वो हो जिसे मैं अपना घर और अपनी सेफ जगह कहती हूं. जन्मदिन की शुभकामनाएं बेबी आई लव यू’.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *