Home देश दुनिया अंकिता भंडारी केस में लोगों का जबरदस्त विरोध प्रदर्शन, विधायक की गाड़ी...

अंकिता भंडारी केस में लोगों का जबरदस्त विरोध प्रदर्शन, विधायक की गाड़ी तोड़ी

0
210

उत्तराखंड के पौड़ी जिले के यमकेश्वर इलाके से लापता हुई अंकिता भंडारी का शव आज सुबह पुलिस ने चीला नहर से बरामद किया। जिसके बाद शव को ऋषिकेश के एम्स अस्पताल भेज दिया गया। एम्स के बाहर लोगों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। यमकेश्वर की विधायक रेणु बिष्ट भी अस्पपताल पहुंचीं तो उन्हें भी गुस्साए लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ा। वहां गुस्साए लोगों ने विधायक की गाड़ी पर हमला करके तोड़ दिया। लोगों का कहना है कि इस मामले में बीजेपी के नेता का बेटा गिरफ्तार हुआ है। इसलिए बीजेपी रिपोर्ट के साथ छेड़छाड़ कर सकती है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में जहां पूरे प्रदेश की जनता में आक्रोश व्याप्त है, तो वहीं विपक्ष भी अब इस मामले को लेकर सरकार को घेरने में लगा है। विपक्ष ने यहां सरकार का पुतला फूंका और अंकिता के हत्यारों को सख्त सजा की मांग की है। कल जहां एक तरफ लोगों ने आरोपी पुलकित आर्य के रिसोर्ट में तोड़फोड़ की थी तो वहीं गुस्साए स्थानीय लोगों ने आज वनतारा रिसॉर्ट में आग लगा दी। वहीं बीजेपी ने अंकिता हत्याकांड में पुलकित आर्य की गिरफ्तारी के बाद, उसके पिता विनोद आर्य और भाई डॉ अंकित आर्य को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। इसके अलावा मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के भाई और बीजेपी नेता विनोद आर्य के बेटे अंकित आर्य को उत्तराखंड सरकार ने उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष के पद से हटा दिया है। बता दें कि अंकिता भंडारी पांच दिन पहले यमकेश्वर इलाके में एक रिसॉर्ट से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई थी। जिसका शव आज नहर से बरामद हुआ है। वहीं इस मामले में पुलिस ने रिजॉर्ट के संचालक और पूर्व राज्यमंत्री के बेटे पुलकित आर्य और उसके दो मैनेजरों को गिरफ्तार कर लिया था। ये तीनों इस केस में आरोपी हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here