सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Anil Baijal Resigns : निजी कारणों से दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने दिया इस्तीफा

2 मिनट पढ़ें
Anil Baijal Resigns : निजी कारणों से दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने दिया इस्तीफा

Anil Baijal Resigns : निजी कारणों से दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने दिया इस्तीफा

Advertisement

 

दिल्ली के उप-राज्यपाल अनिल बैजल ने आज अपना इस्तीफा दे दिया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, उन्होंने निजी कारणों का जिक्र करते हुए अपना इस्तीफा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भेज दिया है. पूर्व IAS अधिकारी बैजल को 31 दिसंबर 2016 को उप-राज्यपाल नियुक्त किया गया था. उन्होंने पूर्व उप-राज्यपाल नजीब जंग की जगह ली थी. भारत रतन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में बैजल मुख्य सचिव रह चुके हैं. बैजल का इस्तीफा स्वीकार होने के बाद अब जल्द ही सरकार नए उपराज्यपाल की घोषणा कर सकती है।

Advertisement

बैजल ने 31 दिसंबर 2021 को उनके कार्यकाल के 5 साल पूरे किए

बैजल ने 31 दिसंबर 2021 को उनके कार्यकाल के 5 साल पूरे किए थे. पांच साल से अधिक समय के कार्यकाल के दौरान कई ऐसे मौके आए जब उनकी दिल्ली की केजरीवाल सरकार से टकराव देखने को मिली. बैजल 1969 बैच के आईएएस ऑफिसर रहे हैं। वह दिल्ली के 21वें उपराज्यपाल बनाए गए थे। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में वह केंद्रीय गृह सचिव के रूप में काम कर चुके हैं। गृह सचिव रहने के दौरान ही उन्होंने किरण बेदी पर कार्रवाई की थी और उन्हें हेड ऑफ जेल्स के पद से हटा दिया था। उनपर जेल के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप था।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *