सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

Andhra Pradesh Road Accident: आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से कार बेकाबू, तीन की मौत, सात घायल

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Andhra Pradesh Road Accident: आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से कार बेकाबू, तीन की मौत, सात घायल

किर्लमपुडी मंडल के मोनूर गांव में दर्दनाक हादसा
आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के किर्लमपुडी मंडल के मोनूर गांव में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, शादी समारोह से लौट रही एक कार का टायर अचानक फट गया, जिससे चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। बेकाबू कार ने दो मोटरसाइकिलों और एक रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी और उसके बाद बस स्टॉप से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

कार ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मचा हड़कंप
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह कार विशाखापत्तनम से राजामहेंद्रवरम की ओर जा रही थी। टायर फटने के बाद कार ने नियंत्रण खो दिया और सड़क पर कई वाहनों से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के दौरान इलाके में तेज आवाज और अफरा-तफरी मच गई। राहत कार्य के लिए स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Advertisement

विधायक ज्योथुला नेहरू पहुंचे मौके पर, दिए सख्त निर्देश
घटना की सूचना मिलते ही जगमपेट विधायक ज्योथुला नेहरू मौके पर पहुंचे और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन घायलों को हर संभव सहायता प्रदान करेगा। राहत की बात यह रही कि जब कार बस स्टॉप से टकराई, तब वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, वरना हादसा और भी बड़ा रूप ले सकता था।

स्थानीय प्रशासन ने की जांच शुरू
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है और मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। फिलहाल घायलों का उपचार जारी है और काकीनाडा पुलिस ने लोगों से सावधानीपूर्वक ड्राइविंग करने की अपील की है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *