Home मैं भी रिपोर्टर Anand Vihar BJP training camp: आनंद विहार मंडल के प्रशिक्षण महा शिविर,में...

Anand Vihar BJP training camp: आनंद विहार मंडल के प्रशिक्षण महा शिविर,में पहुंचे दीपक गाबा : सचिन शर्मा

0
69

Anand Vihar BJP training camp: आनंद विहार मंडल के प्रशिक्षण महा शिविर,में पहुंचे दीपक गाबा : सचिन शर्मा

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : भाजपा के आनंद विहार मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण महा शिविर का समापन 15 मार्च को समापन हो गया। दिल्ली प्रदेश भाजपा की ओर से प्रशिक्षण महाशिविर का भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन शर्मा के नेत्रत्व में किया गया था। जिसमें जिला अध्यक्ष दीपक गाबा निगम पार्षद मोनिका पंत, पूर्व पार्षद गुंजन गुप्ता, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता ममता त्यागी, विधानसभा प्रभारी अनिल शर्मा मंडल प्रभारी और पर्यवेक्षक के रूप में केशवपुरम जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकित त्यागी सहित करीब 40 से ज्यादा कार्यकर्ता प्रशिक्षण में शामिल हुए।

मंडल अध्यक्ष सचिन शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में संगठन की कार्यप्रणाली, विचारधारा और आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दी गई। वर्ग प्रमुख महेंद्र जैन ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान नौ अलग अलग सत्रों के दौरान महाशिविर में शामिल वक्ताओं ने पार्टी की विचारधारा, पार्टी की कार्यप्रणाली, कार्यकर्ताओं के दायित्व और उनकी जिम्मेदारी की जानकारी दी गई। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं को मोदी सरकार और रेखा सरकार द्वारा जनहित में जारी योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने की बता दोहराई गई। महाशिविर में आए कार्यकर्ताओं के स्वागत की जिम्मेदारी प्रेमवती पाल ने निभाई, जबकि व्यवस्था में मंडल उपाध्यक्ष लवली धमीजा , राजीव वालिया, कार्यकारिणी सदस्य महेश गुप्ता, मंत्री स्वराज चतुर्वेदी , राजीव राजपूत ,अर्जुन पंडित, अधिवक्ता अमन गौड़, अधिवक्ता अमन पंड़ित, विकास कुमार, भारत कुमार मौजूद रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here