सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Amroha: अमरोहा में 3 बहनों ने एक ही युवक से रचाई शादी, वीडियो वायरल होने के बाद बोले- ‘हम खुश हैं, हमें ट्रोल न करें’

4 मिनट पढ़ें
Amroha News, Viral Wedding, Three Sisters Marriage, Uttar Pradesh News, Viral Video

Amroha: अमरोहा में 3 बहनों ने एक ही युवक से रचाई शादी, वीडियो वायरल होने के बाद बोले- ‘हम खुश हैं, हमें ट्रोल न करें’

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक बेहद अनोखा मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया से लेकर स्थानीय स्तर तक चर्चा छेड़ दी है। यहां पेशे से किसान बताए जा रहे रमेश की तीन बेटियों—सरोज, सावित्री और संतोष—ने एक ही युवक विकास उर्फ विक्कू के साथ विवाह करने का दावा किया है। इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पहले इसे केवल एक रील या सोशल मीडिया कंटेंट माना जा रहा था, लेकिन बाद में चारों कैमरे के सामने आए और दावा किया कि शादी वास्तविक है।

वायरल वीडियो में युवक विकास तीनों महिलाओं की मांग में सिंदूर भरता और हवन वेदी के सामने फेरे लेता दिखाई देता है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। इसके बाद सरोज, सावित्री, संतोष और विकास ने एक और वीडियो जारी कर कहा कि उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की है और सभी इस रिश्ते में खुश हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल न किया जाए।

तीनों महिलाओं ने खुद को बालिग बताते हुए कहा कि उन्होंने अपनी इच्छा से यह फैसला लिया है और उनके परिवार को भी इस शादी पर कोई आपत्ति नहीं है। उनका कहना है कि यह उनका निजी निर्णय है और लोग बिना पूरी जानकारी के उनके बारे में गलत टिप्पणियां न करें।

जानकारी के अनुसार, यह मामला अमरोहा जिले की हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के धोरिया गांव का बताया जा रहा है। कैमरे के सामने साड़ी पहने बैठीं तीनों बहनों ने अपने पति विकास के साथ बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने “रियल रील” जारी की है, यानी यह केवल सोशल मीडिया के लिए बनाया गया वीडियो नहीं बल्कि वास्तविक विवाह है।

बताया जा रहा है कि 20 वर्षीय सरोज बीटेक की छात्रा होने के साथ-साथ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं। उन्होंने अपनी दोनों बहनों के साथ इस विवाह को लेकर खुशी जताई। बातचीत के दौरान सबसे कम उम्र की दिखाई देने वाली बहन ने भी स्वयं को बालिग बताया। वहीं विकास ने कहा कि वह अपनी तीनों पत्नियों के साथ खुश है और लोगों से अपील की कि इस मामले को लेकर उन्हें ट्रोल या अपमानित न किया जाए।

शादी का वीडियो एक मंदिर में फिल्माया गया बताया जा रहा है, जहां अग्नि को साक्षी मानकर विवाह की रस्में निभाई गईं। हालांकि, जिस मंदिर का नाम सामने आ रहा है, वहां के पुजारियों ने अपने परिसर में इस तरह का कोई विवाह संपन्न होने से इनकार किया है। मंदिर प्रशासन का कहना है कि उनके यहां ऐसी कोई रस्म नहीं कराई गई।

वायरल वीडियो में हसनपुर नगर पालिका के बीजेपी चेयरमैन और कुछ अन्य लोग भी दिखाई दे रहे हैं। इसी वजह से वीडियो को लेकर चर्चा और तेज हो गई। दूसरी ओर, कुछ स्थानीय हिंदू संगठनों ने धार्मिक स्थल का नाम सामने आने पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि यदि मंदिर परिसर का इस्तेमाल इस तरह की गतिविधि के लिए किया गया है तो इसकी जांच होनी चाहिए। मंदिर के पुजारियों और कुछ संगठनों ने इस पूरे मामले पर आपत्ति भी दर्ज कराई है।

जानकारी के मुताबिक, तीनों बहनों ने कुछ समय पहले ही इंस्टाग्राम और फेसबुक पर अपने अकाउंट बनाए थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने करीब 27 वीडियो साझा किए, जिनके बाद उनके सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स हो गए। शुरुआत में अधिकांश लोगों ने वायरल वीडियो को एक मनोरंजक रील समझा था, लेकिन बाद में सामने आए बयानों के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया।

फिलहाल सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर लोगों की राय बंटी हुई है। कुछ लोग इसे चारों का व्यक्तिगत फैसला बताते हुए समर्थन कर रहे हैं, जबकि बड़ी संख्या में लोग इसकी आलोचना कर रहे हैं। वहीं इस विवाह की कानूनी स्थिति को लेकर भी सोशल मीडिया पर बहस जारी है। अभी तक इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *