सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Amroha Accident: अमरोहा में दर्दनाक सड़क हादसे: कुछ घंटों में दो दुर्घटनाओं में छह की मौत, हाईवे पर मची अफरा-तफरी

3 मिनट पढ़ें

Amroha Accident: अमरोहा में दर्दनाक सड़क हादसे: कुछ घंटों में दो दुर्घटनाओं में छह की मौत, हाईवे पर मची अफरा-तफरी

अमरोहा, उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में सोमवार रात हाईवे पर दो अलग-अलग भयावह सड़क हादसों ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। कुछ ही घंटों के अंतराल में नेशनल हाईवे 9 पर हुई दुर्घटनाओं में कुल छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश और शोक का माहौल बन गया है।

पहला हादसा रजबपुर थाना क्षेत्र के एनएच-9 पर हुआ, जहां तेज रफ्तार से आ रही एक कार अचानक खड़ी पिकअप वाहन में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई और अंदर बैठे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की कोशिश की और गाड़ी में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार और पिकअप को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया और मृतकों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

दूसरा हादसा रात करीब 8:45 बजे गजरौला क्षेत्र में उसी हाईवे पर हुआ, जहां तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया और लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है, जो दुर्घटना के बाद वाहन छोड़कर फरार हो गया।

लगातार हो रहे हादसों ने जिले में सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर वाहन तेज रफ्तार से बिना किसी नियंत्रण के दौड़ते हैं और ट्रैफिक निगरानी की भारी कमी है, जिसके कारण हर महीने कई जानें सड़क दुर्घटनाओं की भेंट चढ़ रही हैं। लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई और सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है।

इन हादसों के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल छाया हुआ है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *