सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

महाराष्ट्र में किसे मिलेगा कौन सा पद, तय करेगा अमित शाह का रिपोर्ट कार्ड! जानें महायुति की मीटिंग की इनसाइड स्टोरी

2 मिनट पढ़ें
अमित शाह का रिपोर्ट कार्ड

महाराष्ट्र में किसे मिलेगा कौन सा पद, तय करेगा अमित शाह का रिपोर्ट कार्ड! जानें महायुति की मीटिंग की इनसाइड स्टोरी

Advertisement

Maharashtra Cabinet: महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर रस्साकसी के बीच दिल्ली में महायुति की बैठक हुई. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ हुई इस बैठक में उन्होंने मंत्रिमंडल में शामिल होने की इच्छा रखने वाले विधायकों का रिपोर्ट मांगा है. इस बड़ी बैठक की इनसाइड स्टोरी सामने आई है, जिसमें पता चला है कि अमित शाह ने विधायकों का रिपोर्ट कार्ड किस आधार पर मांगा.

रिपोर्ट कार्ड में देखा जाएगा कि लोकसभा चुनाव के दौरान संबंधित विधायक का प्रदर्शन कैसा रहा, क्या संबंधित व्यक्ति ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव में ईमानदारी से काम किया? अगर कैबिनेट में कोई महत्वाकांक्षी पूर्व मंत्री है तो संबंधित मंत्री ने महायुति सरकार के दौरान मंत्रालय में कैसे काम किया? संबंधित व्यक्ति मंत्रालय में काम करने के लिए कितना समय दे रहा था.

रिपोर्ट कार्ड के साथ महायुति के नेताओं को बुलाया जाएगा दिल्ली

महायुति में अपने घटक दल के विधायकों के साथ मंत्री का व्यवहार कैसा था? मंत्री ने केंद्रीय और राज्य निधि का आवंटन कैसे किया? क्या ऐसी स्थिति थी कि संबंधित मंत्री महायुति को परेशानी में डाल देंगे? क्या उस नेता कोई विवादास्पद बयान दिया? इन मुद्दों का रिपोर्ट कार्ड लेकर अमित शाह महायुति नेताओं को दिल्ली बुलाएंगे. महायुति के नेताओं के आज दिल्ली जाने की संभावना है.

Advertisement

बीजेपी ने बनाई विधायक दल की बैठक की योजना

बीजेपी संसदीय बोर्ड दो पर्यवेक्षकों को मुंबई भेज रहा है, जिसमें गुजरात के पूर्व सीएम और पंजाब के पार्टी प्रभारी विवेक रूपानी और वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण शामिल हैं. संबंधित घटनाक्रम में, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने बीजेपी एमएलसी प्रवीण दारेकेर के साथ आजाद मैदान में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया, जहां गुरुवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *