सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

अमित शाह बोले- बिहार में भाजपा के सत्ता में आते ही दंगाइयों को उल्टा लटका दिया जाएगा

2 मिनट पढ़ें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार में नीतीश कुमार की ‘‘महागठबंधन’’ सरकार के कार्यकाल में ‘भ्रष्टाचार’, ‘अराजकता’ और ‘दमन’ का माहौल व्याप्त होने का आरोप लगाने के साथ ही चेतावनी भरे स्वर में कहा कि 2024 में भाजपा के सत्ता में आते ही सभी दंगाइयों को ‘उल्टा लटका’ दिया जाएगा। शाह ने नवादा जिले के हिसुवा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बिहारशरीफ और सासाराम में सांप्रदायिक तनाव के लिए पूरी तरह राज्य की नीतीश कुमार नीत सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि इन दोनों शहरों में आग लगी है और वह सासाराम में हिंसा की वजह से वहां नहीं जा पाए। भाजपा के प्रमुख रणनीतिकार माने जाने वाले शाह ने सासाराम की स्थिति के बारे में कहा कि वहां पर लोग मारे जा रहे हैं और गोलियां चल रही हैं। प्रशासन का कहना है कि सासाराम और बिहारशरीफ में दंगों में अभी तक कोई हताहत नहीं हुआ है। भाजपा ने सासाराम में सीआरपीसी की धारा 144 लगाने को शाह की यात्रा को रद्द करने के लिए जिम्मेदार ठहराया है, जो सम्राट अशोक की जयंती के अवसर पर एक समारोह में शामिल होने वाले थे।

हालांकि, रोहतास जिले के प्रशासन ने दावा किया है कि कोई निषेधाज्ञा लागू नहीं की गई है और उन पुलिस कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं, जो कैमरे के सामने लोगों को इसलिए घरों के अंदर रहने के लिए कहते हुए पकड़े गए हैं, क्योंकि ‘धारा 144 लागू है।’ शाह ने कहा “मैंने स्थिति का जायजा लेने के लिए बिहार के राज्यपाल से बात की। ललन सिंह (जद (यू) के अध्यक्ष) इसका विरोध कर रहे हैं। उन्हें याद रखना चाहिए कि मैं देश का गृह मंत्री हूं। अगर बिहार में अराजकता कायम है, तो मैं मूक दर्शक नहीं बन सकता। राज्य देश का एक हिस्सा है।’’उन्होंने कहा,‘‘ 2024 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फिर से सत्ता में लाएं, और विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने में मदद करें। सारे दंगाइयों को उल्टा लटका दिया जाएगा।’’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *