Home देश दुनिया अमित शाह ने कहा ITBP के होते हुए कोई हमारी एक इंच...

अमित शाह ने कहा ITBP के होते हुए कोई हमारी एक इंच जमीन भी नहीं ले सकता

0
228

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की सराहना करते हुए उन्हें ‘‘हिमवीर” करार दिया और कहा कि जब वे सीमा पर गश्त कर रहे हैं, तो कोई देश की एक इंच जमीन पर भी अतिक्रमण नहीं कर सकता। आईटीबीपी जवानों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि वे कठिन परिस्थितियों में सीमाओं की रक्षा करते हैं और उनके लिए ‘हिमवीर’ की उपाधि पद्म श्री और पद्म विभूषण से बड़ी है। शाह ने कहा कि ITBP सबसे दुर्गम क्षेत्र में काम करने वाला हमारा सुरक्षा बल है। उन्होंने कहा कि हम कल्पना ही नहीं कर सकते कि माइनस 42 डिग्री सेल्सियस तापमान में देश की सीमाओं की सुरक्षा करना कितना दृढ़ मनोबल होता है। शाह ने कहा कि जब हमारे ITBP जवान सीमा पर तैनात होते हैं तो किसी की भी हिम्मत नहीं है कि भारत की एक भी इंच का भी अतिक्रमण कर पाए। गृह मंत्री ने कहा कि भारत-चीन सीमा पर हमारे आईटीबीपी के जवान पहरा दे रहे हैं तो किसी बात की कोई चिंता नहीं है। शाह ने कहा कि ITBP के जवानों की बहादुरी जगजाहिर है और इसलिए ही लोग उन्हें ‘हिमवीर’ कहते हैं, जो मेरे लिहाज से पद्म श्री और पद्म विभूषण से भी बड़ा है।

उन्होंने भाजपा का संदर्भ देते हुए लोगों से यह भी तय करने का आग्रह किया कि वे देशभक्तों की पार्टी के साथ खड़े हैं या कांग्रेस के नेतृत्व में टुकड़े टुकड़े गिरोह के साथ। शाह ने कहा, स्पष्ट रूप से दो पक्ष हैं और इस बार सीधी लड़ाई है। पत्रकार कहते हैं कि त्रिकोणीय लड़ाई है। मैंने कहा नहीं, यह सीधी लड़ाई है, क्योंकि जद को वोट देने का मतलब कांग्रेस को वोट देना है। तो, क्या यह सीधी लड़ाई है या नहीं? उन्होंने आरोप लगाया कि जद अफवाह फैला रही कि भाजपा उसके साथ गठजोड़ करेगी। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, मैं कार्यकर्ताओं और कर्नाटक के लोगों से कहने आया हूं कि हम किसी भी पार्टी के साथ गठजोड़ नहीं करेंगे। हम अकेले लड़ेंगे और अपने दम पर सरकार बनाएंगे। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, स्पष्ट रूप से दो पक्ष हैं। एक तरफ, भाजपा के रूप में देशभक्तों का संगठन है और दूसरी तरफ, कांग्रेस के नेतृत्व में टुकड़े-टुकड़े गिरोह एक साथ आ गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here