सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 29 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गईGuna Road Accident: गुना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दमPauri Road Accident: पौड़ी के रिखणीखाल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, कई घायलDMK Amit Shah Meeting: परिसीमन विधेयक से पहले शाह से मिले DMK सांसद, लोकसभा में INDIA ब्लॉक से अलग होंगी सीटें

मुंबई के कारोबारी से 2 करोड़ की ठगी, अमित शाह से मिलवाने के नाम पर लिए थे पैसे

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिल्ली में देश के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलवाने के बहाने ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने खुद को गृहमंत्री अमित शाह का पार्टनर बताकर मुंबई के एक कारोबारी से 2 करोड़ रुपए ठग लिए। पैसे देने वालों को जब अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ तो उन्होंने आरोपियों से पैसे वापस मांगे, लेकिन वे पैसे देने में आनाकानी करते रहे। इस मामले में स्पेशल सेल ने जुलाई की शुरुआत में मुकदमा दर्ज किया था। मुंबई के कारोबारी प्रवल चौधरी ने स्पेशल सेल में तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ितों ने पुलिस को बताया की रेलवे में ठेका दिलवाने के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी की गई है। कारोबारी के मुताबिक ये सौदा 100 करोड़ में तय हुआ था। मिली जानकरी के अनुसार कारोबारी ने स्पेशल सेल में जो शिकायत दी थी, उसमें राहुल शाह, अनीश बंसल और बृजेश रतन नाम के व्यक्तियों पर दो करोड़ की ठगी का आरोप लगाया है। आरोप है कि गृहमंत्री से मिलवाने के नाम पर पीड़ित को दिल्ली में 99 कुशक रोड पर बुलाने की बात कही गई थी। एक आरोपी बृजेश रतन ने खुद को रेलवे बोर्ड चेयरमैन का बेटा बताते हुए कहा कि वह गृहमंत्री शाह से मुलाकात करा सकता है। कारोबारी ने पुलिस को बताया है कि 100 करोड़ रुपये में काम होना था, जिसका 2 करोड़ रुपये एडवांस दिया गया। मगर काम भी नहीं हुआ। इतना ही नहीं इस मामले में अभी तक कोई गिराफ्तारी नहीं हुई है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *