सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

ओबीसी आरक्षण आंदोलन के बीच पंकजा मुंडे ने शिंदे सरकार से की अपील, जानें क्या कहा?

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

ओबीसी आरक्षण आंदोलन के बीच पंकजा मुंडे ने शिंदे सरकार से की अपील, जानें क्या कहा?

बीजेपी नेता पंकजा मुंडे ने ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर हो रहे आंदोलन को लेकर अनशन कर रहे एक्टिविस्ट से मुलाकात की और सरकार से शांतिपूर्ण समाधान की अपील की.

महाराष्ट्र के बीड जिले में ओबीसी समुदाय के लोग आरक्षण के मसले पर सड़क पर उतर आए हैं. यहां पर आरक्षण के मुद्दे पर अनशन किया जा रहा है. इस बीच बीजेपी की नेत्री पंकजा मुंडे (Pankaja Munde) ने अनशन कर रहे एक्टिविस्ट से मुलाकात की और इसके बाद मीडिया को जानकारी दी. पंकजा ने कहा कि फिलहाल के लिए आंदोलनकारियों ने अनशन स्थगित कर दी है. पंकजा ने अपील की कि सरकार आंदोलनकारियों के साथ बैठक करे और संवैधानिक तरीके से समाधान निकले ताकि स्थगित आंदोलन आगे न बढ़े.

पंकजा ने कहा, ”वडी गोदरीगांव में ओबीसी समाज के भाई लक्ष्मण हाके और वाघमारे अनशन पर बैठे थे. वे कुछ कहना चाहते थे और वे चाहते थे कि सरकार उनकी बात सुने. उन्होंने 2-3 अहम मुद्दे रखे हैं और उनको सरकार की ओर से स्पष्टता चाहिए. मैं खुद अनशन स्थल पर गई थी. मैंने सुना है कि सरकार का एक डेलिगेशन वहां गया है. उनको आश्वासन दिया गया है कि इसलिए कुछ समय के लिए अनशन स्थगित हुआ है. कुछ समय के अंदर जवाब मिलता है तो उसका समाधान हो सकता है.’

कॉमन ड्राफ्ट तैयार किया जाए – पंकजा

Advertisement

पकंजा ने आगे कहा, ”वैसे तो आरक्षण संविधान के दायरे में लिए जाने वाला विषय़ है. हम पेपर पर लिखकर कुछ नहीं दे सकते. लेकिन वाघमारे जी का अभिनंदन करूंगी कि उन्होंने समझदारी और सूझबूझ से अपनी बात रखी. हमने आह्वान किया कि आम लोगों को प्रदर्शन से परेशानी न हो. सरकार से अपील करती हूं कि दोनों आंदोलकों को बिठाएं, कॉमन ड्राफ्ट तैयार करें और संविधैानिक तरीके से आगे ले जाकर समस्या का सामाधान करें.”

हम मराठी आरक्षण के खिलाफ नहीं- भुजबल

वहीं, इस मुद्दे पर महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल ने कहा, ”हम मराठी लोगों के खिलाफ नहीं हैं. हम चाहते हैं कि ओबीसी और मराठा को अलग-अलग आरक्षण मिले. किसी के बीच कोई वैमनस्य नहीं होनी चाहिए. हमें शांति से बातचीत करनी चाहिए. ”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *