सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

भीषण गर्मी के बीच रायपुर की कार्टन फैक्ट्री में लगी आग, दो महिला कर्मचारियों की मौत

2 मिनट पढ़ें
भीषण गर्मी के बीच रायपुर की कार्टन फैक्ट्री में लगी आग, दो महिला कर्मचारियों की मौत

भीषण गर्मी के बीच रायपुर की कार्टन फैक्ट्री में लगी आग, दो महिला कर्मचारियों की मौत

भीषण गर्मी के बीच रायपुर की कार्टन फैक्ट्री में लगी आग, दो महिला कर्मचारियों की मौत

कार्टन फैक्ट्री में आग लगने की खबर पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. आग में फंसी दो महिला कर्मचारियों को फैक्ट्री से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया.

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चिलचिलाती गर्मी के बीच आगजनी की घटना हुई है. हादसे में दो महिला कर्मचारियों की दर्दनाक मौत हो गयी. एडिशनल एसपी लखन पटेल ने बताया कि गोंदवारा स्थित कार्टन फैक्ट्री में शाम 4 बजे आग लग गयी. कार्टन फैक्ट्री के अंदर 5 पुरुष और 2 महिला कर्मचारी काम कर रहे थे. आगजनी की घटना के बाद अफरा तफरी मच गयी. मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी.

फैक्ट्री के पुरुष कर्मचारियों ने भागकर जान बचायी. महिला कर्मचारी आग की चपेट में आ गयीं. हादसे की सूचना पाकर पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची. दोनों महिला कर्मचारियों को फैक्ट्री से बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गयी. घंटों मशक्कत के बाद दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया. आग बुझाने के लिए दमकल की करीब पांच गाड़ियों को बुलाया गया था.

आग में झुलसकर दो महिला कर्मचारियों की मौत

भीषण गर्मी में आग की लपटें तेजी से फैल रही थीं. दूर दूर तक धुएं का गुब्बार दिखाई दे रहा था. पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है. मृतक महिलाओं की शिनाख्त नहीं की जा सकी है. दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में पुलिस जुटी है. महिला कर्मचारियों की मौत से परिजनों में मातम पसर गया है.

दमकल की पांच गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

बता दें कि भीषण गर्मी में आगजनी की घटनाएं बढ़ जाती हैं. छत्तीसगढ़ में चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों से लोग परेशान हैं. तापमान नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है. आसमान से आग के गोले बरस रहे हैं. चिलचिलाती धूप में लोगों का बाहर निकला मुश्किल हो गया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *