Home देश दुनिया अमेरिका-इजरायल कर सकते हैं ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों पर हमला! रिपोर्ट का...

अमेरिका-इजरायल कर सकते हैं ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों पर हमला! रिपोर्ट का दावा- ‘हाई अलर्ट’ जारी

0
63
अमेरिका-इजरायल
अमेरिका-इजरायल कर सकते हैं ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों पर हमला! रिपोर्ट का दावा- 'हाई अलर्ट' जारी

Iran Fear From US-Israel: ईरान को अपने ऊपर हमले का डर सता रहा है और इसे देखते हुए उसने अपने न्यूक्लियर साइट्स पर सुरक्षा का घेरा बढ़ा दिया है. इजरायल और अमेरिका के संभावित हमले के डर से ईरान ने अपने परमाणु ठिकानों के आसपास सुरक्षा में इजाफा किया है. उसने एयर डिफेंस सिस्टम भी तैनात किया है. इस बात की जानकारी ब्रिटेन के द टेलीग्राफ न्यूज पेपर ने दी.

इससे पहले अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने भी इस साल प्रमुख ईरानी परमाणु ठिकानों पर हमला करने की इजरायल की कथित योजना के बारे में जो बाइडेन और डोनाल्ड ट्रंप दोनों प्रशासनों को आगाह किया था. रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान सालों से अपने परमाणु साइट्स को सुरक्षित कर रहा है, लेकिन पिछले साल इजरायल के पहले हमले के बाद से इसमें और तेजी आ गई है. ईरान ने यह कदम इजरायल और अमेरिका की ओर से संभावित संयुक्त सैन्य अभियान को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच उठाया है.

ईरान ने शहर-शहर जारी किया हाई अलर्ट

वहीं, अमेरिकी समाचार आउटलेट एक्सियोस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल ने तेहरान के पास परचिन सैन्य परिसर पर हवाई हमले किए. टेलीग्राफ की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है, “वे बस हमले का इंतजार कर रहे हैं और हर रात इसकी आशंका जता रहे हैं और हर चीज हाई अलर्ट पर है, यहां तक ​​कि उन जगहों पर भी जिनके बारे में किसी को पता नहीं है.”

अमेरिका ने ईरान पर लगा प्रतिबंध

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ प्रतिबंधों की अपनी मैक्सिमम प्रेशर पॉलिसी को फिर से लागू कर दिया है. इस नीति के तहत अमेरिका ने ईरान और विश्व शक्तियों के बीच 2015 के परमाणु समझौते से एकतरफा रूप से खुद को अलग कर लिया और तेहरान पर परमाणु हथियार बनाने का आरोप लगाया. तो वहीं तेहरान ने इस आरोप का लगातार खंडन किया है.

ट्रंप ने हाल ही में ईरान के साथ समझौता करने का आह्वान किया लेकिन ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने इस महीने की शुरुआत में (15 फरवरी) कहा था, “अमेरिका के साथ बातचीत करके कोई समस्या हल नहीं होगी.” फिर एक दिन बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल अमेरिका के समर्थन से ईरान के खिलाफ काम पूरा करेगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here