सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Alwar Road Accident: राजस्थान में तेज रफ्तार थार का कहर, शादी से लौट रहे परिवार पर कहर, 4 की मौत

3 मिनट पढ़ें

Alwar Road Accident: राजस्थान में तेज रफ्तार थार का कहर, शादी से लौट रहे परिवार पर कहर, 4 की मौत

अलवर। राजस्थान के अलवर जिले में शनिवार देर शाम एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। सदर थाना क्षेत्र के छठी मील इलाके में एक तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार परिवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है। यह परिवार शादी समारोह से घर लौट रहा था जब यह भीषण हादसा हुआ। हादसे के बाद आरोपी थार चालक मौके से फरार हो गया, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान नांगल खेड़ा निवासी महेंद्र (35), उसकी पत्नी गुड्डी देवी (35), बेटा पूर्वश (2), और भतीजी पायल (8) के रूप में हुई है। परिवार अपने रिश्तेदार की शादी में शालीमार गया हुआ था। रात करीब 8 बजे सभी लोग एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। तभी छठी मील के पास पीछे से आई तेज रफ्तार थार ने उनकी बाइक को इतनी जोर से टक्कर मारी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।

टक्कर की रफ्तार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि महेंद्र 200 मीटर दूर जाकर गिरे, जबकि उनकी पत्नी गुड्डी देवी 100 मीटर दूर जा गिरीं। छोटा बेटा और भतीजी भी दूर जाकर गिरे, वहीं 4 साल की बच्ची खुशबू हादसे के बाद 500 मीटर दूर थार की छत पर जा गिरी। मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो को गंभीर हालत में राजीव गांधी सामान्य अस्पताल अलवर में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान महिला की भी मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या चार हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घायल बच्चे को जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं आरोपी चालक हादसे के बाद गाड़ी को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने थार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर वाहन मालिक की पहचान कर उसे पूछताछ के लिए बुलाया है।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। घर में जहां शादी की खुशियां थीं, वहां मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की गंभीरता को देखते हुए विपक्ष के नेता टीकाराम जूली भी अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी।

एएसआई बंसीलाल ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपी चालक की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटना स्थल से मिले साक्ष्यों और गाड़ी के फॉरेंसिक परीक्षण के आधार पर जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *