सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

सर्दी के साथ-साथ एक बार फिर से बढ़ रहा है प्रदूष्णघुलता जा रहा है हवा में जहर : रीना महेश्वरी

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

सर्दी के साथ-साथ एक बार फिर से बढ़ रहा है प्रदूष्णघुलता जा रहा है हवा में जहर : रीना महेश्वरी

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : राजधानी दिल्ली की हवा एक बार फिर से जहरीली होती जा रही है | यह कहना है अशोक नगर वार्ड से भारतीय जनता पार्टी की निगम पार्षद रीना महेश्वरी का रीना महेश्वरी कहती हैं भीषण ठंड के बीच राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर एक बार फिर से बढ़ गया है | दिल्ली का
एक्युआइ साढे तीन सौ के आसपास पहुंच गया है | जो कि खतरनाक श्रेणी में आता है |

दिल्ली में एयर इंडेक्स चार सौ के आस पास पहुंच रहा है और दिल्ली की सरकार केवल यह उम्मीद लगाये हुए है कि मौसम विभाग की भविष्याणी सही साबित हो जाए और कुछ समय के लिए इंद्र देवता मेहरबान हो जाए और बरसात प्रदूषण से राहत दिला दें | आखिर कब तक दिल्ली की सरकार बरसात के भरोसे रहेगी | सरकार को इस ओर कोई ठोस नीति बनानी होगी |

Advertisement

रीना महेश्वरी कहती हैं दिल्ली सरकार खोखली बयानबाजी तथा भविष्य की घोषणा करकेलोगो को भ्रमित करती रही है जबकि प्रदूषण से लोग लगातार प्रभावित होकर बीमारियों से जूझ रहे है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण का मुख्य कारण वाहन का धुआं और सड़कों से उड़ने वाली धूल है, जिस पर नियंत्रण करने के लिए दिल्ली सरकार पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार देश की राजधानी में दमघोटू प्रदूषण का निवारण करने असहाय होना सरकार की सबसे बड़ी कमजोरी साबित हो रही है। रीना महेश्वरी का कहना है कि प्रदूषण जनहित से जुड़ा मुद्दा है जिसका हल निकालने में दिल्ली सरकार पूरी तरह विफल रही हैं। दिल्ली में ध्वस्त सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था और सड़कों की बदहाल स्थिति प्रदूषण की प्रमुख भागीदार है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में डीटीसी बेड़े में केवल 5 हजार के करीब ही बसें है जिनमें से आधी से अधिक की लाईफ पूरी हो चुकी है और जो बसें चल रही है वो भी प्रदूषण फैला रही है।इसके साथ ही चारों कूड़े के पहाड़ों पर बायोमास बर्निंग की हिस्सेदारी भी दिल्ली के प्रदूषण में कम नही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा प्रर्याप्त ग्रीन कवर अप नही करने के कारण प्रदूषण में बढ़ोतरी हो रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *