सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

‘संध्या थिएटर हादसे पर अल्लू अर्जुन बोले- अब हिट होगी फिल्म’, AIMIM विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी का दावा

3 मिनट पढ़ें
अल्लू अर्जुन

'संध्या थिएटर हादसे पर अल्लू अर्जुन बोले- अब हिट होगी फिल्म', AIMIM विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी का दावा

Advertisement

Pushpa 2 Sandhya Theatre Stampede: साउथ इंडियन फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान संध्या थिएटर में मची भगदड़ का मुद्दा तेलंगाना विधानसभा में जोरों-शोरों से उठाया गया. AIMIM के विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी ने विधानसभा के भीतर अल्लू अर्जुन पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि जब अल्लू अर्जुन को भगदड़ और मौत की जानकारी दी गई तो उन्होंने कहा कि अब फिल्म हिट होगी.

हीरो लापरवाह था- रेवंत रेड्डी

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि हीरो लापरवाह था और मौत की सूचना देने के बावजूद थिएटर से बाहर नहीं जा रहा था. पुष्पा 2 के प्रीमियर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “उनका परिवार हर महीने 30 हजार कमाता है, लेकिन फिल्म के टिकट पर 3000 खर्च करता है, वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि बेटा अल्लू अर्जुन का प्रशंसक है.” इस मामले में तेलंगाना पुलिस ने एक्टर अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया था, लेकिन कुछ ही घंटों बाद उन्हें हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी.

अल्लू अर्जुन से मिलने वालों पर सीएम ने उठाए सवाल

Advertisement

जमानत मिलने के बाद जब अल्लू अर्जुन अपने घर पहुंचे तो कई जानेमाने एक्टर और एक्टर्स उनसे मिलने के लिए पहुंचे थे. इसे लेकर सीएम ने विधानसभा के भीतर पूछा कि फिल्म इंडस्ट्री उनसे उनके घर पर क्यों मिल रही थी? क्या उसका हाथ या पैर टूट गया था. इससे पहले जिस दिन अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया गया था तब सीएम रेवंत रेड्डी ने कहा था कि कानून अपना काम करेगा. उन्होंने कहा था, “मैं मामले की जांच में हस्तक्षेप नहीं करूंगा. भगदड़ में हुई मौत के कारण पुलिस ने कार्रवाई की है.”

अल्लू अर्जुन मामले को लेकर राजनीति भी दो धरों में बंटी हुई नजर आ रही है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कांग्रेस पार्टी पर क्रिएटिव इंडस्ट्री का सम्मान न करने का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था, “कांग्रेस को क्रिएटिव इंडस्ट्री के प्रति कोई सम्मान नहीं है और अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी ने इसे फिर से साबित कर दिया है. संध्या थिएटर में हुई दुर्घटना राज्य और स्थानीय प्रशासन की खराब व्यवस्था का स्पष्ट मामला था. अब, उस दोष को मिटाने के लिए, वे इस तरह के प्रचार स्टंट में लिप्त हैं.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *