सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

महिला जर्नलिस्ट से छेड़छाड़ का आरोप, DWC अध्यक्ष ने दिल्ली पुलिस को जारी किया नोटिस 

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

उबर ऑटो में महिला जर्नलिस्ट से छेड़छाड़ का आरोप, DWC अध्यक्ष ने दिल्ली पुलिस को जारी किया नोटिस 

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने उबर इंडिया से महिलाओं की सुरक्षा के लिए उठाए जाने वाले कदमों के जानकारी मांगी है. साथ ही, दिल्ली पुलिस को 6 मार्च तक घटना के संबंध में पूरी जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं.

देश की राजधानी दिल्ली में महिला पत्रकार से उबर ऑटो में छेड़छाड़ के मामले में दिल्ली महिला आयोग सख्त हो गया है. DWC की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है. उन्होंने इस मामले में उबर इंडिया और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है. दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने उबर इंडिया से महिलाओं की सुरक्षा के लिए उठाए जाने वाले कदमों के जानकारी मांगी है. साथ ही, दिल्ली पुलिस को 6 मार्च तक घटना के संबंध में पूरी जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने पुलिस से घटना की एफआईआर की कॉपी के अलावा आरोपी की गिरफ्तारी की भी जानकारी मांगी है.

Uber Auto में हुई छेड़छाड़ पर Uber India और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया

स्वाति मालीवाल ने ट्वीट किया, ‘दिल्ली में एक महिला पत्रकार से Uber Auto में हुई छेड़छाड़ की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर Uber India और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है. महिलाओं की सुरक्षा के लिए Uber द्वारा क्या कदम उठाए जाते हैं उसकी भी जानकारी तलब की है.’

Advertisement

महिला पत्रकार ने कहा, ‘मैं मालवीय नगर में अपने दोस्त के यहां जा रही थी. मैंने न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी से एक उबर ऑटो लिया था. ऑटो में मैं अकेली थी. चूंकि ऑटो में मैं मोबाइल पर म्यूजिक सुन रही थी. इसलिए शुरू में मुझे समझ में नहीं आया कि क्या हो रहा है. कुछ देर बाद अहसास हुआ कि ऑटोवाला लेफ्ट साइड के शीशे से मुझे घूर रहा था.’

इस मामले को लेकर महिला पत्रकार ने बताया

इस मामले को लेकर महिला पत्रकार ने बताया, ‘मैंने उससे कहा कि अगर नहीं मुड़ा, तो मैं शिकायत करूंगी. इस पर उसने कहा कि कर दो. उबर का फोन नहीं लग रहा था. इसलिए मैंने उसका वीडियो रिकॉर्ड किया है. बाहर निकलते ही मैंने ड्राइवर और कैब की तस्वीर ली. इसके बाद मैंने वीडियो को ट्विटर पर पोस्ट किया और महिला आयोग ने मुझसे संपर्क किया. मैंने पुलिस को शिकायत भी दी है.’

महिला पत्रकार ने कहा, ‘ऑटो ड्राइवर मुझे गलत तरीके से देख रहा था. पहले तो उसने मुझे शीशे से देखा और एक बार जब मैं दूर चली गई, तो वह मुड़ा और सीधे मुझे देखने लगा. उसने अपना एक पैर ऊपर रखा था और एक हाथ से ऑटो चला रहा था.’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *