सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

मानसून से निपटने के लिए कराए क्षेत्र के सभी नाले साफ़ : ज्योति रानी

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

 

मानसून से निपटने के लिए कराए क्षेत्र के सभी नाले साफ़ : ज्योति रानी

* डेंगू को ले चलाया जा रहा है जागरूकता अभियान

Advertisement

– शिवा कौशिक –

नई दिल्ली ,दिल्ली में बारिश के मौसम में सामने आने वाली जलभराव की समस्या व डेंगू और मलेरिया के बढ़ते प्रकोप से अपने वार्ड के लोगों को बचाने के लिए मैं हर संभव कार्य कर रही हूं ऐसा कहना है विश्वास नगर वार्ड की निगम पार्षद ज्योति रानी का। अपने वार्ड के लोगों को जलभराव की समस्या व डेंगू और मलेरिया के बढ़ते प्रकोप से बचाने के लिए किए गए कार्यों पर बात करते हुए ज्योति रानी ने बताया की मैंने अपने वार्ड के सभी नालों की व सभी नालियों की अच्छी तरह से साफ सफाई करवाई है ताकि बारिश के समय में नालों व नालियों का पानी सही तरह से फ्लो होता रहे, कही भी रुके न। ज्योति रानी ने आगे बताया की मेरे वार्ड में जलभराव की समस्या न आए इस बात को ध्यान में रखते हुए मेरे वार्ड में एमसीडी के जितने भी अंडरपास आते है मैंने उन सभी अंडरपास की भी अच्छी तरह से साफ सफाई करवा दी है। ज्योति रानी ने आगे बताया की इन कार्यों के साथ साथ मेरे वार्ड में जितनी भी सड़कों पर कही भी गड्ढे है उन सभी गड्ढों को भरवाया जा रहा है।

डेंगू व मलेरिया की रोकथाम के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में बताते हुए ज्योति रानी ने बताया की डेंगू व मलेरिया से बचाव हेतु पूरेवार्ड के अलग अलग स्थानों पर दवाई डलवाई जा रही है ताकि डेंगू व मलेरिया का मच्छर पैदा न हो। ज्योति रानी ने आगे बताया की मैंने 5 कर्मचारियों को पूरे वार्ड में दवाई डालने के लिए ही लगाया हुआ है ताकि वार्ड का कोई भी हिस्सा छूटे न। ज्योति रानी ने आगे बताया कि इसके साथ साथ पूरे वार्ड के लोगों को डेंगू व मलेरिया से बचाव हेतु किन किन सावधानियों को अपनाना चाहिए जैसे अपने घर व घर के आसपास साफ सफाई व स्वच्छता को बनाए रखें, घर के किसी भी कोने में पानी को एकत्रित न होने दें, मच्छरदानी का इस्तेमाल करें आदि के बारे में जागरूक किया जा रहा है। ज्योति रानी ने आगे कहा कि अपने क्षेत्र के लोगों को जलभराव की समस्या से बचाने के लिए व डेंगू और मलेरिया के खतरे से बचाने के लिए मैं पूरी तरह से प्रयासरत हूं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *