दिल्ली के अलीपुर में बड़ा हादसा हुआ है। यहां निर्माणाधीन दीवार गिरने से 5 मजदूरों की मौत हो गई है। मलबे में दबे 9 मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तक छह लोगों को रेस्क्यू कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोगों के दबे होने की आशंका है। वहीं, दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अलीपुर में एक दीवार ढह गई। हादसे के बाद मौके से करीब 10 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस व दमकल विभाग के कर्मचारी पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि गोदाम नरेला के विधायक शरद चौहान के करीबी का है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घटना पर दुख जाहिर करते हुए कहा है कि राहत कार्य पर उनकी नजर है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ”अलीपुर में दुखद हादसा हुआ। जिला प्रशासन राहत और बचाव के काम में जुटा हुआ है। मैं स्वयं राहत कार्य पर नजर रखे हुए हूं।दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।”





