सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Aligarh school bus accident: जर्जर स्कूल बस का फर्श टूटा, टायर से कुचलकर यूकेजी छात्रा अनन्या की मौत, आरटीओ-आरआई सस्पेंड

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Aligarh school bus accident: जर्जर स्कूल बस का फर्श टूटा, टायर से कुचलकर यूकेजी छात्रा अनन्या की मौत, आरटीओ-आरआई सस्पेंड

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के ढोलना क्षेत्र में स्कूल प्रबंधन और परिवहन विभाग की गंभीर लापरवाही ने एक मासूम की जान ले ली। अलीगढ़-कासगंज रोड पर चल रही एक जर्जर स्कूल बस का फर्श अचानक टूट गया, जिससे यूकेजी की छात्रा अनन्या सीधे नीचे गिर गई और पिछले पहिये की चपेट में आ गई। हादसे में बच्ची की मौके पर ही गंभीर चोटें आईं और अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के समय अनन्या अपने 10 वर्षीय भाई के साथ बस में सवार थी और स्कूल से घर लौट रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस की हालत काफी खराब थी और उसमें क्षमता से अधिक बच्चे बैठे हुए थे। जांच में सामने आया कि पहिये के ऊपर लगी टीन की चादर पहले से ढीली थी, जो चलते समय खुल गई और उसी हिस्से से बच्ची नीचे गिर गई।

मामले की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने अलीगढ़-कासगंज मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और कार्रवाई का आश्वासन दिया।

डीएसपी संजीव कुमार ने बताया कि बस फिटनेस मानकों पर खरी नहीं उतर रही थी और उसमें निर्धारित संख्या से अधिक छात्र सवार थे। ढोलना थाने में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने बस मालिक और स्कूल प्रबंधन की भूमिका की भी जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

इस गंभीर लापरवाही पर शासन ने सख्त कदम उठाते हुए आरटीओ प्रवर्तन वंदना सिंह को नियमित चेकिंग में लापरवाही और आरआई चंपालाल को जर्जर बस को फिटनेस सर्टिफिकेट जारी करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही जिले की अन्य स्कूल बसों की फिटनेस जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं।

मृतक छात्रा के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों और अभिभावकों ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त निगरानी की मांग की है। यह हादसा एक बार फिर स्कूल वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *