सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

अलकायदा सरगना ने वीडियो जारी कर मुस्कान को बताया बहन, कहा- ‘तूने मेरा दिल जीत लिया’

3 मिनट पढ़ें
अलकायदा सरगना ने वीडियो जारी कर मुस्कान को बताया बहन, कहा- 'तूने मेरा दिल जीत लिया'

अलकायदा सरगना ने वीडियो जारी कर मुस्कान को बताया बहन, कहा- 'तूने मेरा दिल जीत लिया'

Advertisement

अलकायदा सरगना ने वीडियो जारी कर मुस्कान को बताया बहन, कहा- ‘तूने मेरा दिल जीत लिया’

 

कर्नाटक हिजाब मामले पर वैश्विक आतंकवादी समूह अल कायदा के सरगना अयमान अल-जवाहिरी ने एक वीडियो जारी कर फिर से आग उगली है। अलकायदा के आधिकारिक शबाब मीडिया द्वारा जारी और खुफिया समूह द्वारा सत्यापित नौ मिनट के इस वीडियो में जवाहिरी ने कर्नाटक स्थित कॉलेज की छात्रा मुस्कान खान की प्रशंसा की। बता दें मुस्कान वह छात्रा है जिसने कर्नाटक में ‘जय श्री राम’ के नारे लगाती भीड़ के सामने ‘अल्लाह हू अकबर’ के नारे लगाए थे। जवाहिरी ने वीडियो में मुस्कान खान को अपनी बहन बताया। उसने उसकी तारीफ में एक कविता भी पढ़ी।

जवाहिरी ने भारत में मुसलमानों के दमन का आरोप लगाया

जवाहिरी ने भारत में मुसलमानों के दमन का आरोप लगाते हुए मुस्लिमों को इसके खिलाफ आवाज उठाने के लिए भी उकसाया। जवाहिरी के इस वीडियो के साथ एक पोस्टर भी जारी किया गया है, जिसमें मुस्कान के लिए लिखा है- ‘भारत की महान महिला’। वीडियो में जवाहिरी मुस्कान के लिए लिखी एक कविता भी पढ़ता नजर आ रहा है। उसने कहा कि मुझे वीडियो और सोशल मीडिया के जरिए मुस्कान के बारे में पता चला और इस ‘बहन’ ने ‘तकबीर’ की आवाज उठाकर मेरा दिल जीत लिया है, इसीलिए मैं उसकी तारीफ में कविता पढ़ रहा हूं। कविता पढ़ने के बाद जवाहिरी ने हिजाब पर प्रतिबंध लगाने वाले देशों की निंदा की।

Advertisement

देश के कई हिस्सों में काफी प्रदर्शन हुए

बता दें कि कर्नाटक में हिजाब विवाद उस समय शुरू हुआ था, जब उडुपी के एक सरकारी स्कूल में कुछ छात्राओं को हिजाब पहनकर कक्षा में जाने पर रोक लगा दी गई थी। इसे लेकर देश के कई हिस्सों में काफी प्रदर्शन हुए थे। इसी दौरान आठ फरवरी को मांड्या में पीईएस कॉलेज के अंदर भगवा शॉल पहने लड़कों ने जयश्री राम के नारे लगाए। जिसके बाद विवाद और बढ़ गया। जय श्री राम के नारे लगाती भीड़ के सामने 19 साल की मुस्कान खान ने अल्लाह हू अकबर के नारे लगाए थे। इसके बाद मामला कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंचा और हाईकोर्ट ने फैसला दिया था कि हिजाब इस्लाम धर्म का अभिन्न अंग नहीं है, इसलिए राज्य सरकार को इसे स्कूलों के अंदर यूनिफॉर्म का हिस्सा बनाने का निर्देश नहीं दिया जा सकता।

नवंबर के बाद से यह जवाहिरी का पहला वीडियो है

नवंबर के बाद से यह जवाहिरी का पहला वीडियो है और यह दिखाता है कि मोस्ट वांटेड आतंकवादी न केवल जीवित है बल्कि मौजूदा मामलों में सक्रिय रूप से जुड़ा हुआ है। जवाहिरी की बीमारी से मौत की खबरें नवंबर 2020 मे सामने आई थीं। लेकिन महीनों बाद एक बिना तारीख वाला वीडियो सामने आया जिससे य जीवित था। माना जाता है कि वह अफगानिस्तान में कहीं स्थित है। _ ब्यूरो रिपोर्ट खिलाफ न्यूज़

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *