सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

अरविंद केजरीवाल से कल अखिलेश यादव करेंगे मुलाकात, इस मुद्दे पर होगी चर्चा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल कल अखिलेश यादव से करेंगे मुलाकात

केंद्र सरकार उच्चतम न्यायालय के फैसले को पलटने के लिए अध्यादेश लेकर आई है, जिसमें अधिकारियों के तबादलों के लिए राष्ट्रीय राजधानी सिविल सेवा प्राधिकरण (Civil Service Authority) गठित करने का प्रावधान किया गया है.

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल केंद्र सरकार द्वारा अधिकारियों के तबादले पर लाए गए अध्यादेश को लेकर बीजेपी के विरोधियों से समर्थन मांग रहे हैं. इसी क्रम में आम आदमी पार्टी संयोजक तमाम नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं. अब बुधवार (7 जून) को समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात कर सकते हैं.

दिल्ली के दौरे पर रहेंगे अखिलेश यादव 

सपा प्रमुख अखिलेश यादव बुधवार को दिल्ली के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान दिल्ली में उनकी मुलाकात सीएम अरविंद केजरीवाल से होगी. सीएम केजरीवाल केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ अखिलेश यादव से समर्थन मांग सकते हैं. अरविंद केजरीवाल के साथ पूरा डेलिगेशन सपा प्रमुख से मुलाकात के दौरान रहेगा. इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राजयसभा सासंद संजय सिंह और राघव चड्ढा भी मौजूद रहेंगे.

Advertisement

क्या है केंद्र सरकार का अध्यादेश?

केंद्र सरकार उच्चतम न्यायालय के फैसले को पलटने के लिए अध्यादेश लेकर आई है, जिसमें अधिकारियों के तबादलों के लिए राष्ट्रीय राजधानी सिविल सेवा प्राधिकरण गठित करने का प्रावधान किया गया है. उच्चतम न्यायालय ने अपने फैसले में पुलिस, लोक व्यवस्था और भूमि को छोड़ बाकी अधिकार दिल्ली की निर्वाचित सरकार को देने का फैसला सुनाया था. नए अध्यादेश में इन शक्तियों को दिल्ली सरकार से लेकर समिति को देने का प्रावधान किया गया है, जिसपर प्रभावी नियंत्रण केंद्र का होगा.

बीते कुछ दिनों से अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी के कई विरोधी नेताओं से मुलाकात की है. उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और एनसीपी चीफ शरद पवार से भी समर्थन मांगा है. इसके अलावा अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर सार्वजनिक तौर पर कांग्रेस के आलाकमान से मुलाकात का समय मांगा था. हालांकि अभी तक कांग्रेस के ओर से इस मसले पर कोई जवाब नहीं आया है. सूत्रों की मानें तो कई दिग्गज कांग्रेस नेता आप सरकार के खिलाफ हैं.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *