सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

अखिलेश यादव ने अपनी जान को खतरा बताया, कहा- ‘गाड़ी का दरवाजा खोलने पर डर लगता है’

2 मिनट पढ़ें
अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने अपनी जान को खतरा बताया, कहा- 'गाड़ी का दरवाजा खोलने पर डर लगता है'

Advertisement

Baba Siddique Murder: मुंबई के बांद्रा में शनिवार को एनसीपी के वरिष्ठ बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सियासत जारी है. तमाम राजनीतिक दलों के ओर से लगातार बयानबाजी हो रही है. राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं. इस बीच समाजवादी पार्टी चीफ अखिलेश यादव ने इस मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी है.

अखिलेश यादव ने कहा, ‘पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या पर कहा कि जब जेड प्लस, Y प्लस सुरक्षा में हत्या हो जा रही है तो अब तो कही खड़े होकर गाड़ी का दरवाजा खोलने पर भी डर लगता है. हजारों लाखों की भीड़ उनके कार्यक्रमों में उमड़ती है ऐसे में उनकी जान का खतरा बढ़ता ही जा रहा है.’ अब उनका यह बयान काफी चर्चा में है.

जान का खतरा बढ़ता जा रहा- सपा नेता
सपा प्रमुख के बयान पर आईपी सिंह ने कहा, ‘देश के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता माननीय अखिलेश यादव जी की NSG सुरक्षा केंद्र सरकार तत्काल बहाल करे. हजारों लाखों की भीड़ उनके कार्यक्रमों में उमड़ती है ऐसे में उनकी जान का खतरा बढ़ता ही जा रहा है. आज प्रेस से बातचीत करते हुए उन्होंने अपनी जान को भी खतरा जताया.’

बहराइच की घटना पर अखिलेश यादव ने कहा, ‘मेरी अपील है कि कानून व्यवस्था बनी रहे. घटना दुखद है. सरकार को न्याय करना चाहिए. जिस समय ये जुलूस निकला उस समय पुलिस को इस बात का ध्यान रखना चाहिए था कि रूट पर सुरक्षा है या नहीं, पर्याप्त पुलिस की तैनाती है या नहीं.’

Advertisement

चौथा आरोपी गिरफ्तार
उन्होंने कहा, ‘लाउडस्पीकर पर क्या बजाया जा रहा था? प्रशासन को इसका ध्यान रखना चाहिए था. शासन की चूक की वजह से ये घटना हुई.’ गौरतलब है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के चौथे आरोपी जीशान अख्तर को गिरफ्तार कर लिया गया है. वह पंजाब के जालंधर स्थित शंकर गांव का रहने वाला है.

जानकारी के मुताबिक हत्याकांड के इस आरोपी के घर पर ताला लगा हुआ है और उसके परिजन गायब हो चुके हैं. जीशान अख्तर, शंकर गांव के सरकारी स्कूल से पढ़ा है. उसकी मां और एक बहन की मौत हो चुकी है, जबकि पिता और एक भाई घर छोड़कर जा चुके हैं. फिलहाल घर में ताला लगा हुआ है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *