सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

‘गुजरात नहीं लखनऊ में कराते मैच तो मिलता भगवान विष्णु का आशीर्वाद’ IND VS Aus मैच पर बोले अखिलेश यादव

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

‘गुजरात नहीं लखनऊ में कराते मैच तो मिलता भगवान विष्णु का आशीर्वाद’ IND VS Aus मैच पर बोले अखिलेश यादव

Up Politics Akhilesh Yadav Comments On IND Vs Aus World Cup Final | UP  Politics: 'गुजरात नहीं लखनऊ में कराते मैच तो मिलता भगवान विष्णु का आशीर्वाद'  IND VS Aus मैच पर

India और Australia के World Cup Final पर सपा नेता अखिलेश यादव ने टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि यह मैच गुजरात नहीं लखनऊ में होता तो परिणाम कुछ और होते.

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने क्रिकेट विश्वकप का मैच गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कराए जाने पर टिप्पणी की है.अखिलेश यादव, समाजवादी पार्टी की पीडीए साइकिल और पद यात्रा के सैफई में समापन के मौके पर बोल रहे थे.

सैफई में अखिलेश यादव ने कहा कि “ये 24 का चुनाव महत्वपूर्ण है. फाइटर एयरक्राफ्ट ऊपर निकल रहे हैं साइकिल वालों को सलामी देते हुए जा रहे हैं. ये कहूंगा ये मैच गुजरात में हुआ इसकी जगह लखनऊ में हुआ होता तो टीम को आशीर्वाद बहुतों का मिलता, इकाना नाम है तो भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता.” उन्होंने कहा कि बीजेपी से रहा नहीं गया और स्टेडियम का नाम बदल कर अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर कर दिया. अगर मैच यहां होता तो भगवान और अटल बिहारी वाजपेयी का भी आशीर्वाद मिलता. लोग कह रहे हैं कि पिच भी गड़बड़ थी.

Advertisement

मुलायम सिंह के यादव की मनाई जाएगी जयंती

अखिलेश ने पीडीए यात्रा में शामिल नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई दी. उन्होंने कहा कि मैं सबसे पहले सभी अपने साथियों को बहुत-बहुत बधाई देना चाहता हूं. जब यात्रा शुरू हुई थी तो ये लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ यात्रा थी. मुझे खुशी है इस बात की कि समाजवादी पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता आपके कार्यक्रम में शामिल हुए.”

अखिलेश यादव ने कहा कि नेताजी को कल हम लोग याद करेंगे उनका जन्मदिन मनाएंगे, उससे पहले आपकी यात्रा सैफई में खत्म हुई. आज भी नेताजी को अगर याद करते हैं तो सैफई को भी याद करते हैं अगर पहचान किसी ने दी है सैफई और समाजवाद को तो नेताजी ने और जीवन भर समाजवाद के लिए संघर्ष करते रहें हैं.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *