सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

ऐतिहासिक जीत के बाद भोगांव में सपा कार्यकर्ताओं से भेंट करने पहुंचे अखिलेश यादव व डिंपल

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव मैनपुरी लोक सभा सीट पर मिली ऐतिहासिक जीत के बाद भोगांव में सपा कार्यकर्ताओं से भेंट करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मैनपुरी की जनता का धन्यवाद किया। अखिलेश यादव ने यूपी की योगी सरकार पर जमकर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ और नफरत की राजनीति करती है उसके दिन अब लद गए हैं जो नकारात्मक राजनीति करते हैं जनता उनका इसी तरह सफाया करेगी। उन्होंने कहा कि डॉक्टर लोहिया और अंबेडकर की विचारधारा को समाजवादी लोग और आगे लेकर जाएंगे।

उन्होंने कहा कि झूठ बेरोजगारी और महंगाई करने वाले अब इसी तरीके से उनका सफाया होगा। उन्होंने कहा कि इस जीत से समाजवादी विचारधारा को एक नई ऊर्जा मिली है। मैनपुरी की जनता ने यह दिखा दिया है समाजवादी पार्टी को सभी वर्गों ने वोट दिया है मैनपुरी की जनता ने भाजपा की आंखें खोल दी हैं और उन्हें अपनी हार स्वीकार करनी चाहिए। अखिलेश ने कहा कि वह जिस तरीके के आरोप हम पर लगा रहे हैं महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार इन सब कारणों से भाजपा की हार हुई है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं ने यहां नेता जी को सच्ची श्रद्धांजलि दी सरकार के लोग जितनीं सख्ती कर सकते थे की कार्यकर्ताओं को जितना परेशान कर सकते थे किया। उन्होंने ने कहा लड़ाई लंबी है।

Advertisement

ये संदेश 2024 के लिए है जो चूक 2022 में हुई 2024 में न हो। उन्होंने कहा कि बीजेपी के अच्छे दिन हों न हों लेकिन समाजवादियों के आने वाले समय में अच्छे दिन आ रहे हैं। नवनिर्वाचित सांसद डिंपल यादव ने खड़े होकर 1 मिनट के लिए नेताजी के सम्मान में सभी लोगों ने एक 1 मिनट मौन रहकर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि यह चुनाव मुलायम सिंह यादव के नाम पर और काम पर लड़ा गया था जिसमें डिंपल यादव को भारी बहुमत से जीत हासिल हुई। भोगांव विधानसभा ने इतिहास रचा है क्योंकि लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने पहली बार जीत यहां पर दर्ज की है। डिंपल यादव ने कहा कि भोगांव विधानसभा ने एकजुट होने का संदेश भी दिया है। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *